ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा ने अपनी कई गाड़ियों को किया पेश, जानें इनके बारें में ..

टाटा मोटर्स वर्तमान में देश में तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। अब कंपनी ईवी में भी अपने पैर जमा रही है। सीएनजी में भी इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ती जा रही है। एसयूवी के डिजाइन के कारण कंपनी आजकल चर्चा में है। ऑटो एक्सपो में इसके कई मौजूदा कार मॉडलों को प्रदर्शित किया गया है। कंपनी कॉन्सेप्ट कार पर भी काम कर रही है।

Tata Sierra EV Concept

सिएरा ईवी कॉन्सेप्ट ऑटो एक्सपो में टाटा की खास पेशकश रही। कंपनी ने इसके डिजाइन को काफी दमदार तरीके से बनाया है, जो इसे यूनिक बनाता है। इसे भविष्य के डिजाइन के हिसाब से भी इसे बनाया गया है। टाटा सिएरा ईवी का प्रोडक्शन वर्जन अगले दो साल में तैयार हो सकता है।

Tata Harrier EV

ऑटो एक्सपो में Tata Motors के पवेलियन में Harrier EV को भी प्रदर्शित किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि कार एक्सटीरियर के मामले में अपने शोकेस मॉडल जैसी ही है। कंपनी इसके केबिन लेआउट पर काम कर रही है। एसयूवी के रूप में हैरियर 2024 के अंत तक या 2025 तक एक ब्लॉकबस्टर कार हो सकती है।

Tata Punch CNG

टाटा पंच सीएनजी ऑटो एक्सपो 2023 में पेश की गई है। इसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लॉन्च के बाद टाटा गाड़ियों की ब्रिकी और बढ़ सकती है। पंच में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन बना हुआ है, जो सीएनजी मोड में 77 एचपी की पावर और 97 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यह पेट्रोल-ओनली मोड में 86 hp और 113 Nm से थोड़ा कम है, लेकिन इसके बूट में ट्विन-सिलेंडर सेटअप होगा।

Tata Altroz CNG

Altroz ​​CNG आधिकारिक लॉन्च के लिए अब तैयार है। हैचबैक Tata Motors के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही है। डुअल-CNG सिलेंडर सेट-अप के कारण इसकी स्पीड और बढ़ जाती है।

Tata Safari Facelift Dark Edition

टाटा सफारी का डार्क एडिशन पहले से काफी बदल चुका है। वाहन निर्माता कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव किए है। कार में सबसे बड़े बदलाव में से एक ये है कि इसमें ADAS सुइट, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, एक नया और बेहतर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। कंपनी ने इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर में काफी बदलाव किया है।

Back to top button