बिहार के शेखपुरा में बिजली का करंट लगने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य बुरी तरह से झुलस गए..

बिहार के शेखपुरा से बड़ी खबर है। बिजली का करंट लगने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य बुरी तरह से  झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलश यात्रा के दौरान हुए हादसे से इलाके में कोहराम मच गया है।

घटना शेखपुरा के हथियामा ओपी क्षेत्र की है। हथियामा के रसलपुर गांव में यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई थी। गांव में 9 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान बिजली का तार टूट कर कलश यात्रा पर गिर गिर गया।  जिसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। 

सभी मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है। मरने वालों में रसूलपुर गांव के निवासी राजू कुमार और विरेंद्र सिंह शामिल हैं। इस घटना में रूपेश कुमार, भोलानाथ कुमार, राहुल कुमार और संजय कुमार करंट लगने से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत ठीक नहीं है।

जानकारी के मुताबिक कलश यात्रा के लिए लोग जुलूस की शक्ल में निकल रहे थे। इसी दौरान बिजली का तार टूट गया नीचे गिरा तो भगदड़ मच गई। यात्रा में मौजूद पुरुषों ने लाठी डंडे के सहारे तार को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान 6 लोग करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। हथियामा ओपी के अध्यक्ष ने कहा है कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button