बिहार में डॉक्टर ने किया महिला के पेट अॉपरेशन, तो देखकर रह गया दंग

पटना। अॉपरेशन के बाद महिला के पेट में अक्सर दर्द रहता था, वह परेशान रहती थी। दवा खायी लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। पेट दर्द से परेशान महिला ने पति ने उसे दूसरे डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड कराकर देखा।बिहार में डॉक्टर ने किया महिला के पेट अॉपरेशन, तो देखकर रह गया दंग

उसके बाद भी जब समझ में नहीं आया तो उन्होंने महिला के पेट का अॉपरेशन करने की बात कही। सोमवार को जब महिला के पेट का अॉपरेशन किया गया तो डॉक्टर देखकर हैरान रह गए। महिला के पेट में तौलिया था जो पहले वाले डॉक्टर ने अॉपरेशन के दौरान छोड़ दिया था।

अॉपरेशन के बाद महिलाा के पेट का दर्द ठीक हो गया है। महिला का अॉपरेशन करमन टोले में सर्जन डॉक्टर एसपी श्रीवास्तव के क्लीनिक में किया गया, यहां महिला के पेट का ऑपरेशन किये जाने पर एक तौलिया निकली, तो डॉक्टर समेत अन्य लोग हैरत में पड़ गये।मामला बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहथुआ प्रखंड से जुड़ा हुआ है। प्रखंड के मुन्ना यादव की 30 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी के परिजनों ने बताया कि ब्रह्मपुर के ही एक क्लीनिक में करीब दो साल पहले ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया था जिसके बाद उसके पेट में अक्सर दर्द होता रहता था। 

जब भी महिला उक्त डॉक्टर की क्लीनिक में दर्द के बारे में पूछती वह कोई ना कोई सामान्य सी दर्द निवारक दवा बता देता था। दवा खाने के बाद भी उसके पेट का दर्द खत्म नहीं होता था। दो साल से दर्द से परेशान महिला मरीज ने कई डॉक्टरों को दिखाया और इलाज कराया, उसे राहत नहीं मिली। 

सोमवार को जब वह अपने पति के साथ सर्जन डॉ. एसपी श्रीवास्तव के क्लीनिक में पहुंची, तो डॉक्टर ने दर्द और पेट में सूजन को देखते हुए अल्ट्रासाउंड करवाया। अल्ट्रासाउंड से भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई तो सर्जन डॉ. श्रीवास्तव ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गये, जब पेट में तौलिया पड़ा था। करीब डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज के पेट से तौलिया निकाला जा सका। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से तौलिया निकली इसकी चर्चा सुन देखने के लिए क्लीनिक के बाहर देखने वाले लोगों की भीड़ जुट गयी।

Back to top button