यहां पौधों को छूने से हो जाती है मौत, वजह जानकर हो जाओगे हैरान…

यह दुनिया अजीब है। इस दुनिया में हर किस्म के पेड़-पौधे और जानवर बसते हैं। हमारी धरती पर कई जहरीले जीव तो हैं ही, लेकिन साथ ही पेड़-पौधों की कई प्रजातियां ऐसी हैं, जो जहरीली हैं। आमतौर पर लोग इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां इन जहरीले पेड़-पौधों का गार्डन बना हुआ है।
जानलेवा बगीचा:
आज हम आपको नेचर के उन खतरनाक और जानलेवा पेड़-पौधों से भरे बगीचे के बारे में बता रहे हैं, जो पलक झपकते आपकी जान ले सकते हैं। इन सभी को इकट्ठा किया गया है, इंग्लैंड के एक गार्डन में। इतना ही नहीं, इस गार्डेन में रहने वाले कीड़े-मकौड़े भी जहरीले हैं।
अलग करने का जूनून:
जहरीले पेड़ पौधों से भरे इस गार्डन का नाम ‘Alnwick Poison Garden’ है और ये इंग्लैंड के नॉथमबेरलैंड में मौजूद है। नॉथमबेरलैंड की रानी ने इसे साल 1750 में बनवाया था। वो इस गार्डन को यादगार और सबसे अलग बनाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने इसे जहरीला गार्डन बनाने का फैसला किया।
रानी ने क्यों बनाया ऐसा बगीचा:
ऐसा करने के पीछे रानी का एक ही मकसद था कि लोगों को इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि अगर पेड़-पौधों को औषधि के रूप में प्रयोग कर सकते हैं, तो वहीं किसी की जान लेने में भी पेड़-पौधों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये जान ले भी सकते है।