अगर आप भी विदेश जाने का सपना देख रहे हैं तो ये बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट होंगे..

कई लोगों का विदेश जाने सपना होता है लेकिन अक्सर बजट की वजह से वह अपना यह प्लान पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी विदेश जाने का सपना देख रहे हैं तो ये बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट होंगे।

 गर्मियां आते ही अक्सर लोग वेकेशन की प्लानिंग करने लगते हैं। इस मौसम में छुट्टियों पर जाने का अपना अलग ही मजा होता है। खासतौर पर बच्चों में छुट्टियों पर जाने का अलग ही उत्साह रहता है। वहीं, कई लोग रोज की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताने के लिए भी वेकेशन की प्लानिंग करते हैं। वेकेशन का नाम आते ही कई लोगों के मन में सबसे पहले विदेश जाने का विचार आता है। लेकिन कई बार बजट की वजह से लोग अपने इस शौक पूरा नहीं कर पाते हैं।

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो बजट की वजह से विदेश जाने का अपना सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो हम आपको बताएंगें कुछ ऐसे इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के बारे में, जहां आप कम बजट में अपना परफेक्ट वेकेशन बिता सकेंगे।

पुर्तगाल

अगर आप विदेश में एक परफेक्ट वेकेशन बिताना चाहते हैं, तो पुर्तगाल आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह साबित होगी। यह देश अपने आकर्षक कस्बों, स्वादिष्ट व्यंजनों और सस्ती कीमतों के लिए जाना जाता है। यहां के ऐतिहासिक शहर लिस्बन से लेकर अल्गार्वे एरिया के खूबसूरत समुद्र तट तक, पुर्तगाल में कम बजट में देखने और करने के लिए बहुत कुछ है।

मैक्सिको

मैक्सिको गर्मियों में वेकेशन के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। इस देश में मौजूद खूबसूरत समुद्र तट, प्राचीन खंडहर और स्वादिष्ट व्यंजन आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे। आप यहां अपने बजट के अनुकूल होटल लेकर कैनकन, टुलम या मैक्सिको सिटी जैसी जगह घूम सकते हैं।

कोस्टा रिका

कोस्टा रिका एक ट्रॉपिकल पैराडाइज है, जहां आप अपने परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं। आप यहां हाइकिंग, सर्फिंग और ज़िप-लाइनिंग सहित कई एक्टिविटीज का मजा उठा सकते हैं। आप यहां के हरे-भरे जंगलों, ज्वालामुखी और कई खूबसूरत समुद्र तटों का लुत्फ उठा सकते हैं।

वियतनाम

वियतनाम एक बेहद बजट फ्रेंडली फॉरेन डेस्टिनेशन है, जहां आप अपने बजट के अनुसार परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं। आपको यहां कई खूबसूरत नजारे, स्वादिष्ट भोजन और एक अनूठी संस्कृति देखने को मिलेंगी। यहां के शहर हनोई, हो ची मिन्ह हलोंग बे की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी।

मोरक्को

अगर आप कम बजट में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मोरक्को का चुनाव कर सकते हैं। अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति की वजह से यह देश घूमने के लिहाज से काफी बढ़िया है। आप यहां माराकेच और फ़ेस जैसे शहरों और सहारा रेगिस्तान में घूम सकते हैं।

Back to top button