अगर आपकी भी राशि कुम्भ है तो जरुर पढ़े इसे, होश उड़ जायगे ये सच्चाई जानकर…

ज्योतिष शास्त्र की विभिन्न शाखाओं में से एक है राशिफल, यानी कि राशि चिन्हों को पढ़कर किसी व्यक्ति के आने वाले समय के बारे में अच्छे-बुरे संकेत दे सकना। किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा है एवं वह विभिन्न परिस्थितियों में किस तरह से व्यवहार करता है, यह सारी जानकारी आप उस व्यक्ति के राशि चिन्ह से जान सकते हैं।आज हम आपको इन्ही राशियों में से कुम्भ राशि के जातकों के बारे में कुछ विशेष बाते बताने वाले हैं जिन्हें जानकर आपके भी हैरान रह जायेंगे और यदि आपकी भी कुम्भ राशि है तो आप भी जरुर देखिएगा की जो हमने आपको अपनी इस पोस्ट में बताया है क्या ठीक वैसा ही है आपका व्यवहार या कुछ अलग

अगर आपकी भी राशि कुम्भ है तो जरुर पढ़े इसे, होश उड़ जायगे ये सच्चाई जानकर…बता दे जिन लोगों के नाम पहला अक्षर गु, गे, गो, सा, सी, सु, से सो, सा. है वे कुंभ राशि के होते हैं। कुंभ राशि का चिन्ह घड़ा लिए खड़ा हुआ व्यक्ति है।कुंभ राशि वाले बुद्धिमान होने के साथ-साथ व्यवहारकुशल होते हैं। जीवन में स्वतन्त्रता के पक्षधर होते हैं। प्रकृति से भी असीम प्रेम करते हैं। शीघ्र ही किसी से भी मित्रता स्थपित कर सकते हैं। आप सामाजिक क्रिया कलापों में रूचि रखने वाले होते हैं। इसमें भी साहित्य, कला, संगीत व दान आपको बेहद पसंद होता है।

कुंभ राशि वाले जातक मानवतावादी प्रवृति के होते हैं, जैसा कि इनका राशि चिन्ह भी कुंभ है जिसका तात्पर्य है इनका व्यक्तित्व काफी गंभीर और गहरा होता है। ये बहुत प्रगतिशील होते हैं। परोपकार की भावना इनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा होती है। इनकी सोच काफी निष्पक्ष होती है। ये आधुनिक होते हैं और व्यावहारिकता को तवज्जो देते हैं। इनके वैचारिक खेमे में दखलंदाजी इन्हें पसंद नहीं होती ये स्वतंत्रता पसंद होते हैं।

कुम्भ राशि के जातकों का स्वभाव मिलनसार होता है इसलिये इनके दोस्त भी पर्याप्त संख्या में होते हैं। कुंभ राशि के कुछ जातक काफी अलग विचारों के होते हैं। इनमें विचारों की उधेड़ बुन चलती रहती है और किसी निष्कर्ष पर पंहुचने में काफी लंबा समय लेते हैं। ये बहुत ही संवेदनशील भी होते हैं इनके विचारों में दार्शनिकता का पुट भी देखने को मिलता है।

कुम्भ राशि के जातकों की यदि करियर की बात करें तो कार्यस्थल पर इन्हें चुनौति पूर्ण कार्य काफी पसंद होते हैं। इन्हें नई खोज करने में काफी आनंद आता है और ये अपना काफी समय कार्यस्थल पर ही बिताना पसंद करते हैं। इन्हें कार्यालयी राजनीति पसंद नहीं होती बस अपने काम से काम रखते हैं। पूरी निष्ठा और सेवाभाव से काम के प्रति समर्पित होते हैं।जरुरतमंद सहकर्मियों की मदद करना भी इन्हें काफी अच्छा लगता है। अपने शांत, गंभीर और कर्मठ व्यवहार से इनकी विशिष्ट पहचान कार्यस्थल पर बन जाती है।

कुम्भ राशि के जातकों की अगर रोमांटिक क्षेत्र की बात करें तो ये काफी खुले विचारों के होते हैं और स्वतंत्र सोच के लोग इनकी पसंद होते हैं। ये बहुत संवेदनशील होते हैं लेकिन शादी के प्रति इनका नजरिया काफी तार्किक और बौद्धिक होता है। हवाई किले बनाना इनके बस की बात नहीं है ये यथार्थ में जीते हैं और बिगड़े को बेहतर और बेहतर को और बेहतर करने की और अग्रसर होते हैं।

कुंभ राशि जातक काफी प्यार करने वाले होते हैं। जो दूसरों को तकलीफ में नहीं देख सकते वह अपने साथी को कैसे तकलीफ में डाल सकते हैं। इसलिये यदि आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं तो कुंभ जातक आपकी पसंद हो सकते हैं। लेकिन आपके खयालात पुराने किस्म के हैं और अपने साथी को सिर्फ स्वयं तक सीमित कर देना चाहते हैं तो आप कुंभ जातक आपकी सही पसंद नहीं हैं।

Back to top button