अगर पुणे देखने का कर रहे हैं प्लान, तो ये पांच जगह न मिस करना…

पुणे शहर कई कुदरती अजूबों के नजदीक है। आप पहाड़ियों में कुछ शांति पाना चाहते है या एडवेंचर का मजा लेना या फिर समुद्र तट पर बढ़िया तरीके से आराम करना चाहते है। आपकी ये सभी इच्छाएं पुणे जाकर पूरी हो सकती है। दक्कन की रानी कही जाने वाली इस जगह का मौसम बहुत ही सुहावना है। साथ ही इसे पूर्व का ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता है। पुणे शहर का नाम पुण्या शब्द से बना है जिसका मतलब होता है दो नदियों का संगम। मुला और मुठा जैसी दो नदियां पुणे में आकर मिलती हैं और शायद इसी वजह से इस शहर का नाम पुणे रखा गया है। आइए आपको बताते है पुणे के आसपास की जगहों के बारे में जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये 5 जगह सबसे बेस्ट…

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर हिल स्टेशन मलबैरी, गूज़बैरी और स्ट्रॉबेरी के लिए मशहूर है । महाबलेश्वर के ऊंचे-ऊंचे पत्थरों और पहाड़ों पर हाइकिंग, ट्रैकिंग और क्लाइंबिंग का मज़ा ले सकते हैं। यहां फल्कलैंड प्वॉइंट, कारनेक प्वॉइंट, विल्सन प्वॉइंट, कनॉट पीक और कैसल रॉक पर इन सब एडवेंचर का मज़ा ले सकते हैं।

सिंहगढ़

यदि आप पुणे में अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो सिंहगढ़ एक अच्छा विकल्प है। मराठा युग में बना, यह किला आपको हरी पहाड़ियों पर ट्रेक और निरीक्षण करने का मौका देता है।

 

कास पठार

महाराष्ट्र के सितारा जिले में कास नाम के पठार से मशहूर जगह पर आप खुशबुदार फूलों की महक से अपने मन को महका सकते हैं। जैव विविधता के इस हॉटस्पॉट को स्थानीय रूप से ‘कास पथर’ के रूप में जाना जाता है।

पवना झील

पुणे के पास शानदार पवना झील प्रकृति प्रेमियों और शांति तलाशने वालों के लिए सबसे बेहतर जगह है। रात भर के लिए किसी जगह पर जाना चाहते हों तो इससे अच्छा विकल्प शायद ही होगा। तारों की रौशनी के नीचे कैंपिंग करते समय आप अपना खाना भी पका सकते हैं, जो एक यादगार अनुभव होगा।

मुरुद जंजीरा

महाराष्ट्र के उत्कृष्ट वास्तुकला की जब बात होती है तो सबसे पहले मुरुद जंजीरा का नाम जरूर आता है। जंजीरा जल दुर्ग या जंजीरा किला मुरुद नाम के छोटे से कस्बे में स्थित है। यहां पर आपको कई नदियां और तालाब देखने को मिल जाएंगे।

Back to top button