35 से ऊपर के होने वाले हैं तो जल्द कर लें शादी, वरना..

इस बात को आप बखूबी जानते होंगे कि हर चीज को करने का एक निश्चित समय होता है। फिर चाहे वह पढ़ने, लिखने का हो या फिर शादी और परिवार को आगे बढ़ाने का, लेकिन कुछ लोग शादी के फैसले को लेने में जरा हिचकिचाते हैं। खासकर आज के युवा अपने कैरियर के लिए इतना सीरियस हो गए हैं कि उन्हें और कुछ दिखाई ही नहीं देता है, लेकिन आज हम आपको यह बताने जा रहें हैं कि आपको क्यों 35 साल से पहले ही शादी कर लेनी चाहिए।

1. मन की शांति

अगर आप अपने मन की शांति चाहते हैं तो ऐसे में आप 35 साल की उम्र से पहले ही शादी कर लें। इससे आप तनाव और बीमारियों का शिकार नहीं हो पाएंगे। ऐसे में आपको किसी के साथ की जरूरत होती है, और वह साथ आपको शादी के बाद ही मिल सकता है, इसलिए जल्द शादी कर लें।

2. जिम्मेदारी समझना

शादी के बाद हर कोई अपनी जिम्मेदारियों को समझने लगता है, लेकिन अगर आप 35 साल की उम्र में भी सिंगल हैं तो ऐसे में आपको अब शादी के बारे में जरूर सोचना चाहिए, क्योंकि शादी आपको और जिम्मेदार इंसान बनाती है।

..तो इसलिए लम्बे लडको को ही लडकिया करती है ज्यादा पसंद

3. बच्चों के लिए

मां बनने का सुख हर महिला के जीवन में आता है। मां बनने की भी एक सीमित उम्र होती है। 35 साल के बाद मां बनने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए आप जितनी जल्दी शादी करें, उतना अच्छा होगा। 35 साल वह उम्र है जब महिलाएं मानसिक और शारीरिक तौर से अपने बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार होती है।

4. सुरक्षा के नजरिए से

महिलाओं को अपनी सुरक्षा के बारे में भी सोचना चाहिए क्योंकि परिवार ही एक ऐसी जगह होती है, जहां पर एक महिला असानी से सुरक्षित होती है।

Back to top button