अगर सड़क पर गिरी मिले ये वस्तु, तो मिलते हैं शुभ संकेत

हिंदू समाज में कई ऐसी मान्यताएं हैं जो व्यक्ति को शुभ और अशुभ चीजों का बराबर संकेत देती रहती हैं। दूध का गिरना, बिल्ली का रास्ता काटना जैसी कई बातों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा पर क्या आप जानते हैं आपकी शर्ट का बटन भी आपके जीवन से जुड़े कई संकेत देता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में…अगर सड़क पर गिरी मिले ये वस्तु, तो मिलते हैं शुभ संकेतवास्तुशास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि अगर व्यक्ति ने कपड़े पहनते समय बटन गलत लगाए हो तो ये किसी अपशकुन की तरफ इशारा होता है। कहा जाता है कि इसका मतलब होता है कि आपके सीधे काम भी उल्टे पड़ जाएंगे। इस अपशकुन के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कपड़े को उतारकर सही बटन लगाने के बाद पहनें।

दूसरा अगर आपको कभी रास्ते चलते कोई बटन पड़ा गिरा मिल जाए तो यह आपको किसी नए मित्र से मिलवाने का संकेत देता है।

तीसरा, यदि कभी कोई रूई का टुकड़ा किसी व्यक्ति के कपड़ों पर चिपका हुआ दिखे तो यह एक शुभ शकुन है। कहा जाता है कि यह किसी शुभ समाचार मिलने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा आपसे मिलने आपका कोई प्रिय व्यक्ति भी आ सकता है। बता दें, रूई का टुकड़ा व्यक्ति को एक अक्षर के रूप में नजर आता है। यह अक्षर उस व्यक्ति के नाम का प्रथम अक्षर होता है जहां से उस व्यक्ति के लिए शुभ संदेश आने वाला होता हैै।

घर की चाबियों के गुच्छे का हर गृहिणी के लिए काफी महत्व होता है। यह उसकी संपूर्णता का प्रतीक है। यदि गृहिणी के पास चाबियों का कोई ऐसा गुच्छा है जिसे बार-बार साफ करने के बावजूद उसमें जंग लग जाता हो तो यह एक अच्छा शकुन होता है। इसका मतलब होता है कि घर का कोई रिश्तेदार आपको कुछ धन देना चाहता है।

Back to top button