बदलती लाइफ स्टाइल के दौर में आजकल थायराइड आम बीमारी बन चुकी है। पुरुषों के मुकाबले यह महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती हैं। इसकी वजह से महिलओं को प्रेग्नेंसी में भी काफी कॉम्प्लिकेशन आती हैं। इस बीमारी के कारण पुरुषों में भी बांझपन आने की संभावना रहती है। आज हम आपको एक ऐसे आसन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस परेशानी को दूर करने में आपकी मदद करेगा। यह योगासन सिर्फ थायराइड ही नहीं ब्लड प्रैशर, स्ट्रेस और स्लिप डिस्क जैसी परेशानियों में भी मददगार है। तो चलिए जानते हैं इसे करने का सही तरीका और इसके फायदे।
सेतुबंधासन को कैसे करें
जमीन पर लेटकर दोनों घुटनों को मोड़ लीजिए। निंतबों को ऊपर उठा कर दोनों हाथों को जमीन पर सीधा रखिए। ध्यान रहे इस पोज में कंधे और सिर जमीन पर टिका रहे। कुछ देर इसी स्थिति में रहिए। फिर धीरे-धीरे वापिस सामान्य हो जाइए। इसके बाद दोबारा इस आसान को कीजिए।
-सेतुबंधासन को नियमित रूप से करने से पीठ री मांसपेशियां मजबूत और लचीली होती हैं। इसके साथ-साथ यह रीढ़ की हड्डी और गर्दन में खिंचाव पैदा करके उन्हें टोन करने का काम करता है।
-यह स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करता है। रोजाना इसे करने से आपका मन शांत रहेगा और शरीर को एनर्जी मिलेगी।
-इसके अलावा यह आपकी पाचन क्रिया को स्ट्रांग करने में भी मदद करता है। इसे करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा
-इय योगासन को करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, जिससे ब्लड प्रैशर के साथ अस्थमा, अनिद्रा और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां दूर हो जाती है।