एक दिन में कितनी बार खाना खाते हैं आप? भोजन खाने से पहले जरूर पढ़े ये खबर
June 23, 2018
1 minute read
ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि स्वस्थ रहने के लिए दिन में तीन बार खाने को खाना चाहिए। वो तीन समय होते हैं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दिन में 5 से 6 खाना खाने से हेल्दी रहते हैं। अब इसे लेकर कंफ्यूजन होना लाजमी है। आज हम आपकी यह कंफ्यूजन को दूर कर देंगे। आइए जानते हैं दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए…
हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सोनी ने बताया कि दिन में टाइम टू टाइम मील लेना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे करने से हमारे मेटाबॉलिज्म पॉवर मजबूत होती है। इसके अलावा फैट बर्न करने की क्षमता भी तेज हो जाती है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो दिन में तीन बार खाना एवॉइड करें। इसके बजाय दिन में थोड़ा-थोड़ा कर 5-6 बार खाना खाएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म स्थिर रहता है और आप आसानी से अपनी वजन कम कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों को भी पूरे दिन में 5-6 बार थोड़ा थोड़ा खाना चाहिए। इससे हमारा ब्लड शुगर लेवल भी मेंटेन रहता है। शरीर में चुस्ती बनी रहती है। हालांकि हर किसी का शरीर अलग तरह से काम करता है। आप अपने डाइट प्लान में बदलाव करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।