मकान में दिन रात अय्याशी का दौर चलता था। पुलिस ने छापा मारा तो कमरों में 3 लड़के और 3 लड़कियां ऐसी हालत मिली, देखकर शर्म के मारे उनकी आंखें झुक गईं।
हरियाणा के सिरसा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया। सिरसा की सुख सागर कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर 3 महिलाओं और 3 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। यहां किराये के मकान में वेश्यावृति का काम किया जा रहा था।
पुलिस ने दलाल, मकान मालिक व एक अन्य सहित महिलाओं को पकड़ा है। पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली, राजस्थान और पंजाब की हैं। पहचान दिल्ली के यमुना विहार की रहने वाली सीमा, राजस्थान के गंगानगर की सोनू रानी व पंजाब के बठिंडा की प्रीत कौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिरसा की सुख सागर कॉलोनी में बने एक घर के अंदर वेश्यावृति का धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की।
वहीं पुलिस ने पंजाब के दलाल सोनू, मकान मालिक जगदीश और एक अन्य जज सिंह को भी मौके से गिरफ्तार किया है। सुनीता कुमारी ने बताया कि सभी के खिलाफ वेश्यावृति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।