5 मार्च दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज का दिन किन राशि वालों के लिए लाया है बेहतर मौका

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 5 मार्च दिन सोमवार

5 मार्च दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज का दिन किन राशि वालों के लिए लाया है बेहतर मौका ऋतु-शिशिर
माह-चैत्र
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:12
सूर्यास्त-05:48
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
07:30 से 09:00
तिथि-चतुर्थी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:09 से 12:56 तक
अमृतमुहूर्त- प्रातः06:42 से 08:10 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आपको मानसिकरूप से थकान का सामना करना पड़ सकता है।परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। संतानों के विषय में आपको चिंता रह सकती है। कार्य की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम घ्यान दे पाएंगे। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ:-आज आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। विद्याभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक रुप से सफलता मिल सकती है। 
सुझाव:-आप छ:मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- ध्यान रखें नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल मिल सकता है। भाई-बंधु तथा पड़ोसियों से मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रूप से परिवर्तन की संभावना अधिक हैं। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतने आवश्यकता है। यात्रा से मध्यम लाभ है।
सुझाव:-आप तेरह मुखी रुदरक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-  आज आप शारीरिक और मानसिकरूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रहेगी। सगे-संबंधियों के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। विद्यार्थियों को अभ्यास का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। शायं काल तक सारी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी।
सुझाव:-आप दोमुखी रूद्राक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज आप व्यापर में उत्तम लाभ पा सकेंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय ले सकते हैं। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा से हानि सम्भव है।
सुझाव:-आप एक मुखी रूद्राक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रह सकता है। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में आवेश की अधिकता रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
सुझाव:-आप ग्यारह मुखी रूद्राक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज का दिन शुभफलदायी है। विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में संतान एवं जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्घि हो सकती है। व्यापार उत्तम रहेगा।यात्रा से सामान्य लाभ सम्भव है।
सुझाव:-आप दस मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज का दिन शुभफलदायी है। गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। धनलाभ मिलेगा। व्यापारियों के कारोबार हेतु बाहर जाने के योग है।
सुझाव:-आप चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आज व्यापार मन्द रह सकता है कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रह सकता है। नौकरी-व्यवसाय में तकलीफ और अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की आशंका है। प्रतिस्पर्धियों के साथ सावधान होकर चलें। सुझाव:-आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी।ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेगा। घुटनो में दर्द हो सकता है।
सुझाव:-आप चौदह मुखी रूद्राक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणय प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा। विवाहित दंपत्तियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी ,वाहनसुख प्राप्त होगा।
सुझाव:-आप एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आप का दिन शुभफलदायी है। आपमें दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। सेहत अच्छी रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। स्वभाव में उत्तेजना रहेगी। सहकर्मियों एवं कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-आप चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु चैत्रमाह कृष्णपक्ष चतुर्थी तिथि है।
2 आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है व आज विवाह मुहूर्त है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

अवगुन तजि सबके गुन गहहीं।
बिप्र धेनु हित संकट सहहीं।।

अर्थ:- श्री राम चरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन कतरे है महर्षि वाल्मीकि जी प्रभू श्री राम से कहते हैं कि हे राघवेंद्र जो अवगुण को छोड़कर सबके गुणों को ग्रहण करते है। जो ब्राम्हण, गौ के लिए संकट सहन करते है,जो जगत में नीति-निपुण के रूप से प्रसिद्ध है, उनका सुंदर मन ही आपका घर है आप उनके मन मे निवास करो।
“अस्तु हम सब को भी दूसरों के दोष को नहीं गुण को ही देखना चाहिए।”

।।वास्तु टिप।।

बेल का वृक्ष घर की सीमा में हो तो बहुत ही शुभ माना जाता है जिस घर मे बेल का वृक्ष लगा होता है उस घर मे लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा कई पीढ़ियों तक दरिद्रता नही आती।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button