25 मार्च दिन रविवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा नवरात्रि का आखिरी दिन, माता जी किसकी बदलने वाली हैं किस्मत

।।आज का शुभ पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 25 मार्च दिन रविवार

25 मार्च दिन रविवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा नवरात्रि का आखिरी दिन, माता जी किसकी बदलने वाली हैं किस्मत

ऋतु-बसंत
माह-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
तिथि-अष्ठमी प्रातः07:03 मिनट तक तदुपरि नवमी तिथि
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:56
सूर्यास्त-06:04
राहूकाल(अशुभसमय)शायं
04:30 से 06:00 बजे तक
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 11:25 से 12:15 तक
अमृतमुहूर्त-प्रातः 10:56 से 12:27 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज का दिन आपके लिए मिश्रितफलदायी है। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और नए कार्य कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे,जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। छोटे प्रवास का योग है। 

सुझाव:-आज आप राम चरितमानस का पाठ करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज व्यापर उत्तम रहेगा,सही निर्णय लेने के कारण अवसर से लाभ मिल सकता हैं। वाद-विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से संघर्ष की स्थिति आ सकती है। आज आप वाक्चातुर्य से किसी को रिझा सकते हैं। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा।
सुझाव:-प्रभू का राजोपचार से सविधि पूजन करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए दिन लाभदायी है। खर्च पर संयम रखें। किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा।
सुझाव:-आज कन्याकुमारी को बिंदी दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :- आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। 
सुझाव:-आज आप कुमारीकन्याओं को पीली मिठाई अर्पित करें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण अवसर गंवा सकते हैं। आपका मन विचारों में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। 
सुझाव:-आज आप कुमारिकन्याओं को चुनरी भेट करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। पदोन्नति की संभावना अधिक है। अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सम्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सरकार से लाभ होगा। 
सुझाव:-आज पीले वस्त्र में श्रीरामचरितमानस का योग्य ब्राम्हण को सदक्षिणा दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतानों के विषय में दुविधा रहेगी। 
सुझाव:-आज कन्याकुमारी को मेंहदी दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज का दिन सावधानी से बिताएं। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े नियमों के उल्लंघन से बचना होगा। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। 
सुझाव:- आज आप कुमारिकन्याओं को लाल चूड़ियां दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा । विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज आप श्रीसीताराम जी को पीलेवस्त्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- धन लेनदेन के लिए दिन उत्तम रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सुझाव:-आज आप कुमारिकन्याओं को आलता व मिष्ठान्न दान करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएंगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना होगा। यात्रा यथासंभव टालें। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट में तकलीफ हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। 
सुझाव:-आज भगवान श्रीसीताराम जी का रामर्चन पूजन करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :-घर में परिवारवालों के साथ मधुर सम्बंध रहेगा ।महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। व्यापार में धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। नौकरी करनेवालों को नौकरी में चिंता रहेगी।
सुझाव:-आज आप कन्याकुमारी को इत्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आह के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु, चैत्रमाह,शुक्लपक्ष अष्टमी प्रातः07:03 तक है उसके उपरांत नवमी तिथि है।
2 आज अष्टमी, श्री राम नवमी व्रत सर्वत्र ,परमात्मा श्री रामावतार मध्यान बारह बजे।
3 आज श्री धाम श्री अयोध्याधाम में श्री राम जन्ममहामहोत्सव ,श्रीराम जन्मभूमि व,कनकभवन,श्री रामवल्लभा कुंज दर्शन
4 आज श्री रामचरित मानस जयंती है, श्री धाम श्री अयोध्या जी मे सरयू स्नान,दान व आरती ।

।।प्रेरणादाई दोहा।।

सुर समूह बिनती करि पहुँचे निज निज धाम।
जगनिवास प्रभु प्रगटे अखिल लोक बिश्राम।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं जब सारे देवता,नाग, मुनि ,गंधर्व, प्रभू श्री रामचन्द्र की स्तुति विनती करके अपने-अपने धाम (अपनेशुभ स्थान)में पहुचें तब सम्पूर्ण जगत में परिव्याप्त परात्पर परब्रह्म परमात्मा श्रीराम के रूप में माता कौशल्या के अंक मे प्रगट भये जो सम्पूर्ण लोकों को विश्राम देने वाले है वे ही निर्गुण निराकार ब्रम्ह सगुण साकार होकर सपरिकर श्रीराम ,श्रीभरत,श्रीलक्ष्मण,श्री शत्रुघ्न माता कौशल्या, माता कैकेयी, व माता सुमित्रा के अंक में प्रगट भये है।

।।वास्तु टिप।।

आज के दिन श्रीरामचरित मानस अपने घर मे रख कर नित्य पाठ करने से सभी प्रकार के वास्तु दोषों का शमन होता है व सभी प्रकार से सुख सम्पत्ति का निरन्तर विकास होता है ।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।सरस् श्री रामकथा,व श्रीमद्भागवत कथाव्यास ,ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button