5 अक्टूबर दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए, किन राशी वालों के लिए होगा शुभ ही शुभ

◆आज का पंचांग◆

“5 अक्टूबर दिन गुरुवार आपका दिन मंगल मय हो”

ऋतु- शरद
मास-आश्विन
सूर्य दक्षिणायन
सर्योदय:-06:10
सर्यास्त:-05:50
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
01:30से 03:00 तक
तिथि-पूर्णिमा
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- दक्षिण

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा।बेवजह की बातों पर गहन चिंतन न करें।व्यापारिक लाभ होगा। तीर्थ यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आज का दिन व्यस्त रहेगा।भक्ति भाव से सफलता के योग बन रहे है।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगन्धित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग:- लाल।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप नई जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं।परिवार में प्रसन्नता रहेगी।नौकरी सम्बन्धित कार्यों में आपको आज लाभ मिल सकता है। व्यापार भी आज उत्तम लाभ युक्त रहेगा।

सुझाव:- आज आप गायत्री मन्त्र का जाप करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा , ओपल
शुभ रंग :- नारंगी।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपके दैनिक कार्यों में प्रगति होगी।स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।पुत्र तथा पुत्री को रोजगार का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सफलता से यश की प्राप्ति होगी ।व्यवसाय में उन्नति होगी।

सुझाव:- आज आप पवित्र नदी में स्नान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – पीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:- आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।आपके पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।अनचाहे लोगों से मिलना हो सकता है सामाजिक कार्यों में भाग दौड़ बनी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।

सुझाव:- आज आप गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – बैगनी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपका सामाजिक कार्यों में अहम योगदान रहेगा।व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापारिक लाभ होगा। व्यर्थ विवाद में उलझ सकते हैं नौकरी में सुधार होगा। यात्रा से लाभ मिलेगा।जमीन जायदाद का विवाद सामने आ सकता है ।

सुझाव:- आज आप देवालय में जाकर सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – आसमानी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपके बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं की पूर्ति हो सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।माता के सहयोग से विशेष यश मिलेगा। मन चाहा स्थानान्तरण मिलने की संभावना बन रही है। परिवार में खुशियों की सुरुवात होगी।

सुझाव:-आज आप गुलाब पुष्प से संतोषी माता का दर्शन करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – हरा।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय होगा।आपका मन नए व्यवसाय की तरफ प्रेरित होगा।भक्ति भाव में मन संलग्न रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आज से नए अवसरों के मिलने की प्रबल संभावना बन रही है।

सुझाव:- आज आप देवालय के पुजारी को वस्त्र दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभ रंग – गुलाबी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपको भाई-बंधुओं से सुख प्राप्त होने की संभावना है।वाणी पर नियंत्रण रखें।पारिवारिक उन्नति मिलेगी।समाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। भक्ति भाव से मन प्रसन्न रहेगा। व्याप में सामान्य लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप छोटे छोटे बच्चों को भोजन करायें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – भूरा।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होने की संभावना है।शत्रु परास्त होंगे।व्यापर में मध्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक तनाव से मन थोड़ा व्यथित रह सकता है। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सुझाव:- आज आप भगवान कार्तिकेय जी का दर्शन करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पिलापुखराज
शुभ रंग – फिरोजी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।आपका आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा व्यापर में लाभ होगा। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा से लाभ मिलेगा।।

सुझाव:- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- मटमैला।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आप अपने कला-कौशल से लोगो को प्रभावित करेंगे।घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना बन रही है। आज पूरा दिन आपका भक्ति भाव में व्ययतीत होगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापार उत्तम होगा।

सुझाव:- आज आप सूर्य देवता को अर्घ्य दें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- धानी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप कोई भी निर्णय लेते समय अंतर्मन की पुकार सुनें।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय उत्तम रहेगा।

सुझाव:- आज आप देवालय में खीर अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पीलापुखराज
शुभ रंग – भूरा।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज आश्विन शुक्लपक्ष पूर्णिमा तिथिहै।
2 आज शरद पूर्णिमा ,स्नान दान की पूर्णिमा।
3 आज महर्षि वाल्मीकि जयंती है,कोजागरी पूर्णिमा व रात्रि कुबेर लक्ष्मी पूजन

●प्रेरणा दाई चौपाई●

कालनेमि कलि कपट निधानू। नाम सुमति समरथ हनुमानू।।

अर्थ:- सन्त शिरोमणि कलि पावनावतार गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि यह कलियुग कपट रूपी कालनेमि है और इस कपट रूपी कालनेमि को मारने के लिए श्री राम नाम सुमति (सुंदर बुद्धि) और समर्थवान हनुमान जी के समान है। जिस प्रकार हनुमान जी कालनेमि को मार डाला था, ठीक उसी प्रकार राम नाम कलि के प्रभावों को नष्ट करदेता है।अस्तु काल के प्रभाव से बचने के लिए राम नाम का आश्रय ही सर्वोपरि साधन है”।

।।वास्तु टिप।।

प्राण प्रतिष्ठित वास्तु दोष निवारण यंत्र घर मे रखने व नित्य पूजन करने मात्र से वास्तु दोष सर्वथा कम होता है। व श्री यंत्र रखने मात्र से सभी प्रकार का अभाव दूर होता है।

 

 

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।ज्योतिर्विद व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
सम्पर्क सूत्र-9044741252

Back to top button