11 दिसंबर दिन सोमवार का राशिफल: जानिए किस्मतर के पिटारे में आज किस को क्या मिल रहा है

11 दिसंबर 2017, सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। 

11 दिसंबर दिन सोमवार का राशिफल: जानिए किस्मतर के पिटारे में आज किस को क्या मिल रहा हैमेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अगर कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। निवेश के लिए सही समय है। आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। आपकी योग्यता, रचनात्मकता और प्रतिभा के कारण आपको आपके प्रयासों के लिये जल्द ही पुरस्कृत किया जायेगा। अपनी आगे की जिंदगी के लिये मजबूत नींव रखने का यह उचित समय हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है। इसलिए आप कुछ क्रियाएं करनी शुरु करें जिससे आप शारीरिक और मानसीक तौर पर विकसित हो जीवन का आनंद उठाएं। बिना वजह तनाव न लें। आपको अपने जीवन साथी के साथ सुखस समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्या के हल में से मदद मिलेगी। जीवन शैली पर हो रहें खर्चो में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगें। आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। आपके लिए बेहतर होगा यदि आप किसी नए संबंध की ओर प्रतिबद्ध होने के पूर्व कुछ सोचें। चूँकि आपका समय अनुकूल है इसलिए आप सर्वश्रेष्ठ को चुनने के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियोंकी सहायता तथा उन्हे अमल मे लाने हेतू आत्मविश्वास की जरुरत हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। लंबा सफर करना पड़ सकता है। आज आप परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। व्यापार में आने वाली बाधाएं हल होंगी। मित्रों से सुख तथा लाभ की संभावना है। धीमी शुरुआत के बावजूद भी कारोबार में अच्छा लाभ होगा। व्यापारिक लेन-देन में तुरंत निर्णय लेंगे। आज आपकी जायदाद की समस्या सुलझ सकती है। आप अपने दार्शनिक विचारों को बहुत अच्छी तरह प्रस्तुत कर सकते हैं जब इसकी आवश्यकता होती है। आप किसी जोशीले, स्थिर, स्नेही व्यक्ति को खोजने का एक अवसर पाएँगे जो एक खुशहाल संबंध के लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद में बदल जाएगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके लिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपकी व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। आप एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है। इसके लिए आज का दिन शुभ है। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच भी बहुत मददगार साबित होगी। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे। आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। स्वयंप्रयासों से राज्यपक्ष से अर्थ प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में लाभ होने के आसार है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। गणेश जी कहते हैं आज आपके परिवार की जरूरतें पूरी होगी। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। ये अपनी पहले से चली आ रही समस्याओं को हल करने का समय है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें, समय उत्तम है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। व्यवसाय मैं लाभ पहुंचेगा मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आज आप का राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा करने से बचे आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। साथ ही एक दूसरे पर संदेह करेंगे तो भी परिणाम अच्छे नहीं रहेंगे। ऐसे में इन दोनों परिस्थितियों से बचना होगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप नई योजना बना सकते हैं। धन की प्राप्ति के रास्ते निकलेंगे। परिवार में समस्याओं का समाधान होगा। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें। आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा। आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को खुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं। कुटुम्ब परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा।

 
Back to top button