8 दिसम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: जाने आज किन ग्रहों की दिशा बदल देगी आपकी जिंदगी

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

8 दिसम्बर दिन गुरुवार का राशिफल 

8 दिसम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: आज ग्रहों की दिशा बदल देगी आपकी जिंदगी ऋतु-हेमन्त
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:46
सूर्यास्त-05:14
राहूकाल(अशुभ समय)सुबह 10:30से 12:00बजे तक
तिथि-पंचमी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-सुबह09:44से 11:01तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा।यात्रा से लाभ की संभावना है।
सुझाव:-आज आप गुरुजनों को पीली वस्तु दान दें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-श्वेत

वृष:-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा।व्यापार सामान्य रहेगा।धन फिर भी मिलेगा।
सुझाव:-आज माता महालक्ष्मी को मखाना व गुड़ का भोग लगावें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-फिरोजी

मिथुन:- आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे।
सुझाव:-आज आप श्री गणेश जी की आराधना करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-पीला

कर्क :-आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास
बढ़ेगा।
सुझाव:-आज आप तुलसी के सामने घी का दीपक जलावें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-नीला

सिंह:- नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है।सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज आप किसी गरीब को अन्न दान करें ।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-चॉकलेटी

कन्या:-आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नही होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।
सुझाव:-आज आप साबुदाना व शक्कर दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-गुलाबी

तुला :-आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
सुझाव:-आज आप उड़द की दाल व नमक दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-बादामी

वृश्चिक:- किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़े। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है।
सुझाव:-आज आप आदित्यहृदय का 5पाठ करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-हरा

धनु:- मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करे।
सुझाव:-आज आप श्री रामायण का पाठ करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-लाल

मकर:-व्यापार- धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात- निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा।
सुझाव:-आज आप गुड़ रोटी गाय को खिलावें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-समुद्री हरा

कुंभ:-नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। पुराने कामों से फायदा मिलना शुरू होगा।
सुझाव:-आज आप बच्चों को पुस्तकेन दान दें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-आसमानी

मीन :-आज के दिन सावधानी रखने । पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा हो सकता है। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। मानसिक उद्वेग, धन और मानहानि हो सकती है, ध्यान रखें।
सुझाव:-आज आप दुर्गा मंदिर में तिल का तेल 250 ग्राम दान दें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-गुलाबी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज पौष माह कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है
2 आज विवाहमुहूर्त है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

प्रभु बिबाहँ जस भयउ उछाहू।
सकहिं न बरनि गिरा अहिनाहू।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी कहते है कि जिस प्रकार प्रभू श्री राम का विवाह का उत्सव अवर्णनीय और अद्भुद रहा उसका वर्णन स्वयं शारदा व हजारों मुख वाले शेष भी नहीं कर सकते।

।।वास्तु सावधानियाँ।।

अपने पूजन कक्ष को सदैव पूर्व,उत्तर या ईशान कोण में रखें जिससे घर मे वास्तु दोष नही होता।

।।इति शुभम्।।

। आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत व्यास ।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button