22 दिसम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, किन राशि वालो की होगी चाँदी

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आज का दिन मंगलमय हो 22 दिसम्बर दिन शुक्रवार

22 दिसम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, किन राशि वालो की होगी चाँदी  ऋतु-हेमन्त
माह-पौष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:47
सूर्यास्त-05:13
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
10:30से 12:00बजे तक
तिथि-चतुर्थी
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः 09:52से
11:08तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष :- आज आपके कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलने की संभावना है, व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, निवेश कर सकते हैं। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा।
सुझाव:-आज आप कच्चे दूध से भगवान उमामहेश्वर का अभिषेक अवश्य करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-चॉकलेटी

वृष :- आज मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से उपहार मिल सकता है और आपका धन खर्च होने का कारण यही होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में लाभ हो सकता है। संतानो से भी लाभ होगा।
सुझाव:-आज श्वेत तिल का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-मटमैला

मिथुन:- आज आप का मन नवीन कार्यों में निरत रहेगा।  साहित्यकला के क्षेत्र में आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। व्यापारिक समझौते से उत्तम लाभ होगा।
सुझाव:-आज आप 3 घी के दीपक मातारानी के नाम पर अपने घर मे जलावें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हल्का लाल

कर्क:-आज आपका समय परिजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ अवश्य होगा लेकिन मध्याह्न के बाद धन संबंधी काम पहले बाधित फिर सफल होगा।
सुझाव:-आज आप अमरूद फल का दान करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-रानी कलर

सिंह:- आज जा दिन पडिसियों से थोड़ी मोड़ी नोक झोंक की संभावना बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करे। परिजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी।
सुझाव:-आज आप श्वेत पुष्पों की माला प्रभू श्री सीताराम जी को अर्पित करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-हरा

कन्या :- आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना बन सकती है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनोंऊ के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सुझाव:-आज आप कच्चे नारियल का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-स्लेटी

तुला:- आज आपको मानसिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति न आए, इस बात का ध्यान रखें। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। व्यापर सामान्य रहेगा।
सुझाव:-आज आप मुनक्के का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-श्वेत

वृश्चिक:- आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बहस न हो, ध्यान रखें।व्यापारिक मामलों में लाभ मिलेगा। नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप तिल के तेल और बादाम का दान माँ दुर्गा के मंदिर में करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-नारंगी

धनु:- आजआर्थिक रूप से आपका लाभ होने की संभावना बन रही है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। सुख-शांति बनी रहेगी।
सुझाव:-आज आप गौ माता को गुड़ चना खिलावें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-फिरोजी

मकर:- आज आप का दिन सामान्य रहेगा अतिरिक्त परिश्रम से ही कार्य सम्पन्न होंगे।सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही में फसना पड़ सकता है। व्यापार में मध्यम लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप छोटी इलायची कुछ दक्षिणा के साथ विप्र को दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-केसरिया

कुंभ :- आज आपका भाग दौड़ भरा रहेगा। आज कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रो से हुई भेट से आनंद होगा। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
सुझाव:-आज आप मसूर की दाल का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-बादामी

मीन :- आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनांएगे।यात्रा के प्रबल योग बनेंगे।
सुझाव:-आज आप मिश्री का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज पौष माह शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथि है।
2 आज श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

ऊँच निवासु नीचि करतूती। देखि न सकहिं पराइ बिभूती।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी अयोध्या काण्ड में देवताओं की स्वार्थपरकता का दर्शन कराते हुवे वर्णन करते हैं कि ये देवगण अपने स्वार्थ के लिए राम जी को वन वास दिलवाना चाहते हैं माता शारदा इनके ऊँचे निवास और इनकी नीची सोच को देख कर बोलीपड़ी
ये स्वयं तो स्वर्ग में देवत्व पा कर विलासिता में संलग्न हैं , किन्तु ये दूसरों की उन्नति भी नहीं देख सकते कितने कुटिल हैं ये देव गण।
“अस्तु हमें उत्तम परिवेश मिले तो उत्तम विचार अवश्य रखना चाहिए, अन्यथा निम्नता ही हाथ लगेगी।”

।।वास्तु टिप।।

घर मे यदि फौब्बारे या वनस्पतियाँ नहीं लगाने की जगह हो तो घर मे मछली घर (एक्वेरियम) रखने से वास्तु दोष का समापन होता है। ध्यान रहे मछलियों का ठीक ढंग से रख रखवा रखें।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद, व सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button