17 जनवरी दिन बुधवार का राशिफल: जानिए आज किन राशी वालों की किस्मत में लिखी है जीत…

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप का दिन मंगलमय हो 17 जनवरी दिन बुधवार

17 जनवरी दिन बुधवार का राशिफल: जानिए आज किन राशी वालों की किस्मत में लिखी है जीत…ऋतु-शिशिर
माह-माघ
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:41
सूर्यास्त-05:19
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
12:00 से 01:30 बजे तक
पक्ष-कृष्ण
तिथि-अमावस्या
दिशाशूल-उत्तर व पश्चिम
शुभदिशा-दक्षिण व पूर्व
अमृतमुहूर्त- प्रातः 08:33से 09:53तक।

।।आज का राशिफल।।

???? मेष:-आज आपको शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी, वाहन धीरे से चलाना हित कर रहेगा। कानूनी कार्यों में भाग दौड़ का सामना करना पड़ सकता है।परिवार में मान सम्मान मिलेगा, मन में भय न करें, सुखद यात्रा का योगबन सकता है।
सुझाव:-आज आप कुत्ते को रोटी व गुड़ खिलावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-सुनहला

???? वृष:-आज आपको चतुर्दिक यश मिल सकता है नौकरी में तरक्की मिलेने की उम्मीद है।कृषिकार्यों में थोड़ी दिक्कत बनी रह सकती है। यात्रा से लाबज मिल सकता है, भाइयों के सहयोग से रुके कार्य पूर्ण होंगे।
सुझाव:-आज आप भगवान श्री गणेश को श्वेत मिष्ठान्न अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-बादामी

???? मिथुन:- आज आप जा व्यापार मध्यम रहेगा। क्रोध ज्यादा न करें, समय का सदुपयोग व वाणी में मधुरता से आज आपके कार्य संघर्षोंपरांत सम्पन्न हो सकेंगे। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़े सकेगी।
सुझाव:-आज आप किसी पवित्र नदी में ताबें का सिक्का अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-पीला

???? कर्क:- आज आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आय से ज्यादा खर्च पर नियंत्रण करें तो बेहतर हो सकता है। सुदूर यात्रा का योग बन सकते है। पारिवारिक माहौल उत्तम रहेगा।पुराने मित्रों से मुलाकात सम्भव है।
सुझाव:-आज किसी अनाथ को वस्त्र व कुछ धन दान अवश्य करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-नीला

???? सिंह:- आज फिलहाल व्यवसाय की गति धीमी रह सकती है ,स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी, समय का ख्याल रखें, भूमि व वाहन खरीदने का योग बन सकता है।
सुझाव:-आज आप गरीब बच्चों को खीर खिलावें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-भूरा

???????? कन्या:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकेगी, परिवार का सहयोग निश्चिततः मिलने की संभावना है। काफी दिनों बाद पुराने बंधुओं से मिलन, परिवार में खुशहाली का माहौल बन रह सकता है।
सुझाव:-आज आप किसी किन्नर को ऊनी वस्त्र दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-आसमानी

⚖ तुला:-आज आपका व्यापार मन्द गति से चलेगा। दापत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।, संतान सुख में वृद्धि होगी, सुख साधनों पर ज्यादा खर्च करने के आसार बन रहे, वाहन तेज न चलाएं, मान सम्मान मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा
सुझाव:-आज आप किसी छोटे बच्चे को मिष्ठान्न अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-केसरिया

???? *वृश्चिक : स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मन में प्रसन्नता, यात्रा के सुंदर सुयोग बनेगा। आय से ज्यादा खर्च की अधिकता बनी रहेगी।, मन में अच्छे विचार आएंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
सुझाव:-आज आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जूते दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-महरून

???? धनु:-आज आपके व्यापार में तेजी से आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। मन परेशान रहेगा, दापत्य जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है।पति पत्नी में व परिवार में आपसी तालमेल रखें तो बेहतर रहेगा। बंधुओं के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होगा।
सुझाव:-आज आप नारियल का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-फिरोजी

???? मकर:-आज व्यापार को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते है। दापत्य जीवन मधुर रहेगा ,स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।परिवार खर्च ज्यादा हो सकता है।, व्यर्थ की भागदौड़ व यात्रा का योग बन रहा है किन्तु मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:-आज आप चावल, नमक और हल्दी का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-पर्पल

⚱ कुंभ:- आज शैक्षिक कार्यों में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।, धर्म कर्म की तरफ रुझान बढ़ेगा, पारिवारिक जीवन सुखद होगा। खर्च की अधिकता तो रहेगी किन्तु संघर्ष करें सफलता जरूर मिलेगी। आय में पहिले से बेहतर सुधार होगा।
सुझाव:-आज आप लाल रंग का कंबल दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-गुलाबी

???? मीन:-आज आपका व्यापार व नौकरी दोनों में उत्तम लाभ मिलेगा किन्तु वाद विवाद से बचें तो बेहतर होगा। पारिवारिक तनाव से मन में परेशान हो सकता है। संतान सुख मिलेगा। व्यक्ति विशेष से सहयोग मिलेगा वाहन तेज गति से नहीं चलाएं।
सुझाव:-आज आप ऊनी वस्त्र दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-धानी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु माघ माह कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथी है।

।।प्रेरणा दाई चौपई।।

गंग सकल मुद मंगल मूला।

सब सुख करनि हरनि सब सूला।।

अर्थ:- प्रभू श्री राम भद्र श्रृंगवेरपुर में पहुचे माता गंगा का दर्शन किये और स्वयं माता गंगा के बारे में वर्णन करने लगे कि ये माता गंगा सर्व सुखदेने वाली समस्त मंगल करने वाली है, समस्त पापरूपी शूलों को नष्ट करने में सर्वदा समर्थ हैं।शस्त्रों में यहां तक वर्णित है कि प्रायश्चित्तम तु तत्रैव यत्र गंगा न विद्यते

अर्थात- जहाँ गंगा जी न हों वहाँ किसी प्रकार का प्रायश्चित्त करना चाहिए और जहाँ गंगा जी हों वहां प्रायश्चित्त नहीं करें तो दोष नही लगता।

।।वस्तु टिप विशेष।।

जिस भवन के पश्चिम और दक्षिण में दोनों तरफ झुकावदार छज्जे बने हो, तो उस भवन में पति-पत्नी दोनों का ही स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री धाम श्रीअयोध्या ।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button