13 दिसम्बर दिन बुधवार का राशिफल: आज इन राशि वालो की लग सकती हैं लॉटरी बन रहें हैं अछे संकेत

■आज का पंचांग■

आज का दिन मंगल मय हो 13 दिसम्बर दिन बुधवार

13 दिसम्बर दिन बुधवार का राशिफल: आज इन राशि वालो की लग सकती हैं लॉटरी बन रहें हैं अछे संकेत ऋतु- हेमंत
मास-पौष
सूर्य- दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:47
सूर्यास्त:-05:13
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
12:00से 01:30 तक
तिथि-एकादशी
पक्ष-कृष्ण
दिसाशूल- उत्तर
अमृतमुहूर्त-सुबह 08:30से09:46तक

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
???? मेष:- आज आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।शैक्षिक कार्यों मेंसफ़लता के आसार हैं। व्यापार में अनुकूलता रहेगी।सुदूर यात्रा के योग बन रहे हैं।पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

सुझाव:- आज आप देवालय में मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग:- हरा।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
????वृष:- आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।व्यापार तथा व्यजती विशेष से सीधा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। जीवन साथी के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते है।धर्मिक कार्यों में मन निरत रहेगा।

सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग :- गुलाबी।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
???? मिथुन:- आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की सम्भावना बन रही है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के साथ ताल मेल थोड़ा बिगड़ सकता है। नई कार्य व्यवस्था से लाभ मिलेगा।।

सुझाव:- आज आप अनाथ बच्चों की सहायता करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – पीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
???? कर्क:-आज आपकी पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेगी।आपका आत्मविश्वाश बढ़ेगा।पारिवारिक सहयोग का सही अर्थ आपको आज मालूम होगा। प्रिय जनो से मुलाकात हॉगी।कृषिकार्यों में आपको लाभ मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप काली गऊ को रोटी खिलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – केसरिया।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
????सिंह:- आज आपका मन उत्साहित रहेगा।कला एवं साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ने की सम्भावना है।जीवन साथी का शयिग मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। यात्रा से लाभ मिलेगा।मादक पदार्थों का त्याग करें।सरकारी कार्यों में चुट-फुट व्यवधान आ सकते है।सरकारी सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप श्री किशोरी जी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – नीला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
????????कन्या:- आज आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।वाणी के सदुपयोग से लाभ मिलेगा।सामाजिक गतिविधयों में सहयोग करने से यश की प्राप्ति होगी। वाहन का सुख मिलेगा।

सुझाव:-आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – लाल।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।कार्यक्षेत्र में उन्नतिहो होगी ,व्यापारिक समझौते से मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें। गुप्त चीजों के प्रदर्शन से बचें।

सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा, पन्ना
शुभ रंग – आसमानी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
????वृश्चिक:- आज आपको धन प्राप्त हो सकता है।भाई-बंधुओ का सहयोग प्राप्त होगा।व्यसपर में सामान्य लाभ होगा। व्यक्ति विशेष से से लाभ मिलेगा। भूमि सम्बन्धित विवाद हल होने के करीब योग बन रहा है।

सुझाव:- आज आप महालक्ष्मी जी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – बादामी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
????धनु:- आज आपके पुराने विवाद सुलझने की सम्भावना है।आपके शत्रु भी आपसे मित्रता करना चाहेंगे परंतु आप सावधान रहें।व्यापार में सहयोगी से वाद विवाद हो सकता है, किन्तु अर्थ दशा सुदृढ़ रहेगी । सन्तान का स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है।

सुझाव:- आज आप तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – फिरोजी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
????मकर:- आज आपके व्यवसाय में लाभ होने की सम्भावना है।आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।मित्रों के सहयोग से कार्य मे आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक माहौल आज धार्मिक रहेगा। घर ने उपयोगी वस्तुओं की बढोत्तरी होगी।

सुझाव:- आज आप गणेश जी को मोदक अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग:- चॉकलेटी।

????कुम्भ:- आज आपके पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।आय के नए स्रोत बनेंगे।माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।आज आपको सफलता व लाभ प्राप्त होगा।निकट-दूर की यात्रा होगी।विदेश जाने की योजना भी बना सकते हैं।आप आत्मसंतुष्टि व हर्ष महसूस करेंगे।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- सुनहला।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
????मीन:- आज आपके व्यापार में मंदी रहेगी।यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।आज आप कुछ शारीरिक अस्वस्थता व मानसिक तनाव महसूस करेंगे।यात्रा में असुविधा होगी।व्यवसाय में अरुचि रहेगी।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

सुझाव:- आज आप आदित्य भगवान को अर्घ्य दें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – भूरा।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज पौष माह कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज बुध भद्रा सिद्ध योग है। स्मारतों की एकादशी है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सब बिधि सब पुर लोग सुखारी।
रामचंद मुख चंदु निहारी।।

अर्थ:-सन्त शेखर कलि पावनावतार गोस्वामी तुलसीदास जी अयोध्या काण्ड में वर्णन कर रहे हैं कि जितने भी अयोध्या नगर वासी हैं वे सभी के सभी सब प्रकार से सूखी हैं क्यों कि जिसके पास प्रभू श्री राम चन्र्द रूपी सहज शीतल मुख चन्द्र हो उनके शीतलता से भला अयोध्या वासी क्यों न प्रशन्न हों।

।। वास्तु टिप।।

अपने घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वस्तिक का चिन्ह बनावें जो 9 अंगुल लंबा व 9 अंगुल चौड़ा हो इससे वास्तु दोष का नाश होता है ।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र-9044741253

Back to top button