12 फरवरी दिन सोमवार का राशिफल: आज इन 4 राशि वालो को बजरंगबली की कृपा से मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप का दिन मंगलमय हो 12 फरवरी दिन सोमवार06 फरवरी दिन मंगलवार का राशिफल: इन राशी वालों की किस्मत चमकाने वाले हैं बजरंगबली

 ऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:27
सूर्यास्त-05:33
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
07:30 से 09:00
तिथि-द्वादशी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व व उत्तर
शुभदिशा-पश्चिम व दक्षिण
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:13 से 12:57 तक
अमृतमुहूर्त- प्रातः07:02 से 08:25 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज आपका मन धार्मिक कार्यों में निरत रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक रोजगार में प्रगति मन्द रहेगी ।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को विजया(भाँग) अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-बादामी

वृष:-आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में स्थिरता मिलेगी। परिवार में सहयोग की भावना बनेगी, संतान द्वारा यश मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।
सुझाव:-आज आप भगवान भूतभावन को पंचामृत अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-गुलाबी

मिथुन:-आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओ का समाधान होगा। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।पुत्र पौत्र की प्राप्ति सम्भव है।
सुझाव:-आज आप माता गौरी को सौभाग्य वस्तु अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-पीला

कर्क:-आज शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है । मानसिक तनाव दूर होगा व्यय पर नियंत्रण बना रहेगा सुदूर की यात्रा संभव है,व्यापार सामान्य रहेगा सरकारी कार्यों में प्रगति होगी।
सुझाव:-आज आप मधु से शिव अभिषेक करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-श्वेत

सिंह:-आज पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे कपटी लोगों से सावधान रहें। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
सुझाव:-आज आप गन्ने के रस से शिव अभिषेक करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-लाल

कन्या:-आज आप का व्यापारिक लाभ धीरे-धीरे मिलेगा दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी।रुके कार्यों में प्रगति होगी। राजकाज में सफलता मिलेगी।शैक्षिक कार्यों में बाधा होगी।पारिवारिक सहयोग से मन शांत रहेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को दूध अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-सुनहला

तुला:-आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। सुदूर यात्रा की संभावना बन सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को फल अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-हरा

वृश्चिक:-आज आपको व्यापार में धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान काफी हद तक सम्भव है। परिवार कलह मन को व्यथित कर सकती है। यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आपको शिव लिंग पर रुद्राक्ष की माला चढ़ानी चाहिए।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-धानी

धनु:-आज आप को कठिन परिश्रम के उपरांत स्वल्प धन का लाभ मिलेगा। परिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।नौकरी में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है , मान-सम्मान का ध्यान रखें।
वाणी पर नियंत्रण रखें।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को मन्दार का पुष्प अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-समुद्रिहरा

मकर:-आज आपको गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उदर-विकार की समस्या सम्भव है। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगा।शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिवपार्वत को पिला वस्त्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-पीला

कुम्भ:-आज आपको व्यापार में धन का लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी । यात्रा से कष्ट सम्भव है। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-आज आप अपामार्ग युक्त जल से शिव अभिषेक करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-नीला

मीन:-आज व्यवसायिक कार्यों में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। चुट- फुट घरेलू समस्याएं आयेंगी। शैक्षिक क्षेत्र से यश मिलेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को गुलाब की माला अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-कत्थई

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है।
2 आज विवाहमुहूर्त है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

राज लखन सब अंग तुम्हारें।
देखि सोचु अति ह्रदय हमारें।।

अर्थ:-जब प्रभू श्री सीताराम भैया लखन के साथ बन मार्ग में जाने लगे तो बन वासियों ने कहा कि इनके तो अंग अंग राजा के लक्षण से युक्त है ये देख कर हमारे हृदय में बड़ा शोक हो रहा है कि इतने सुंदर लक्षणों से युक्त होकर भी इनको रास्ता में पैदल चलना पड़ रहा है।
“अस्तु जीव को हर परिस्थितियों का सहर्ष सामना करना आना चाहिए।”

।।वास्तु टिप।।

यदि उत्तर दिशा में पुरानी वस्तुएं एकत्रित रखीं हों या खाली स्थान हो संकरा गलियारा हो, तो उस परिवार के लोग दुर्भभाग्य शाली होंगे व सम्पत्ति का धीरे धीरे नष्ट हो जाती है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् कथाव्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button