23 मार्च दिन शुक्रवार का राशिफल: आज का दिन लेकर आया हैं इन राशिवालों के लिए खुशियों की बहार

।। ऊँ नम: शिवाय।।

आप सभी का मंगल हो 23 मार्च दिन शुक्रवार

23 मार्च दिन शुक्रवार का राशिफल: राशिफल 22 मार्च 2018: आज का दिन लेकर आया हैं इन राशिवालों के लिए खुशियों की बहारऋतु-बसंत
माह-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
तिथि-षष्ठी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:59
सूर्यास्त-06:01
राहूकाल(अशुभसमय)प्रातः
10:30 से 12:00 बजे तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अभिजितमुहूर्त-दोपहर
11:30 से12:20
अमृतमुहूर्त-प्रातः09:25 से 10:57 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज के दिन व्यापार में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है।घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय आपको समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। खर्च पर संयम रखें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आज ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं मानहानि हो सकती है। परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज खर्च अधिक होगा। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज विवाह का योग हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आपके व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज के दिन आपको कुछ अतिरिक्‍त मेहनत करनी होगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान का अनुभव होगा, जिससे कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। संतान के स्वास्थ्य के विषय में चिंता और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज आप किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करें। वाणी पर संयम रखें। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। अचानक धनलाभ होने की संभावना शायं काल तक बन सकती है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज के दिन शारीरिक रूप से आलस्य, थकान रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी चिंता सताएंगी। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। घर के लोगों और मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज व्यापार सामान्य रहेगा, सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो, इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुडेकार्यों में आज संभलकर चलने का समय है। माता से लाभ होगा। 
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का अवसर मिल सकेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु चैत्रमाह शुक्लपक्ष षष्ठी तिथि है।
2 आज माता कात्यायनी देवी उपासना दिवस है,व शुक्र नन्दासिद्धियोग है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

सो अवसर बिरंचि जब जाना।
चले सकल सुर साजि बिमाना।।

अर्थ:-सन्तशिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी रामजन्मोत्सव से पूर्व देवताओं की स्थिति का वर्णन करते हुवे कहते हैं कि जब ब्रम्हादि देवताओं को यह पता चला कि परात्पर ब्रम्ह श्री अयोध्याधाम में अवतरित होने वाले हैं तो अपने-अपने विमान पर चढ़कर अपनी सेवा प्रस्तुत करने हेतु आये।

।।वास्तु टिप।।

घर के चारों कोनों में से किसी भी कोनें में कोई भी जरूरी तथा कीमती वस्तु नहीं रखना चाहिए क्योंकि कोनें में रखे सामान का मूल्य शून्य हो जाता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।सरस् श्रीरामकथा भागवतकथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button