25 जुलाई 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष- आज चन्द्रमा का दशम गोचर विकास के लिए थोड़ा प्रतिकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष- व्यवसाय को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। 

मिथुन- चन्द्र का मकर व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का  सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। उड़द व मूंग का दान करें।

वृश्चिक- परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। हर व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्र का दान करें। 

धनु- आज चन्द्रमा का द्वितीय लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

मकर- चन्द्रमा व शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय गोचर शुभ परिणाम देंगे। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुम्भ- चन्द्रमा का द्वादश गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। 

मीन- चन्द्रमा का एकादश गोचर बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

Back to top button