27 मई 2018 दिन रविवार का राशिफल एवं पंचांग: जानें कल किसके ऊपर मेहरबान होगा किस्मत का सितारा

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभीका मंगल हो 27 मई दिन रविवार

ऋतु-ग्रीष्म
माह-अधिकज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
तिथि-त्रयोदशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:17
सूर्यास्त-06:43
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-दोपहर 10:35 से 12:05 तक

।।आज का राशिफल।।

27 मई 2018 दिन रविवार का राशिफल एवं पंचांग: जानें कल किसके ऊपर मेहरबान होगा किस्मत का सितारामेष:-आज आपके
घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वस्त्राभूषणों का अवसर प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ:-
आज आकस्मिक खर्च होने की आशंका है। भविष्य की योजनाओं को लेकर मन कुछ परेशान रह सकता है, लेकिन मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। कार्य में सफलता से यश प्राप्त होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
आज आपको जमीन, मकान आदि पत्रों या दस्तावेजों के विषय पर सावधानी बरतनी होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। संतानों के विषय में आपको चिंता हो सकती है। आकस्मिक धन के खर्च की आशंका है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
शिक्षक कार्यों के लिए आज का दिन अनुकूल है। क्रोध पर संयम रखें। पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज मित्रों व
परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मध्याह्न के बाद किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना करेंगे और सफल होंगे। परिजनों तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज आपका दिन शुभफलदायी है। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
यात्रा लाभकारी रहेगी, मित्रों से सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आप अपने
आकस्मिक खर्च के मामले में सावधानी बरतें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो, इसका भी ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में आज संभलकर चलें। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज आपको
आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज आपका दिन लाभकारी होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफल होंगे। यश-कीर्ति की प्राप्त होगी। आपकी आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर आप घूमने जाएंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। आपकी वाणी से किसी को परेशानी हो सकती है, वाद-विवाद में ना पड़ें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। धार्मिक प्रवास होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
मित्रों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजनों के साथ मतभेद होने से मन में तकलीफ हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। व्यय बढ़ने की आशंका है।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज ग्रीष्मऋतु अधिकज्येष्ठ माह शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथि रविवार दिन है।
2आज रवियोग है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
भए कुमार जबहिं सब भ्राता। दीन्ह जनेऊ गुरु पितु माता।।
अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि जब चारों बालक बड़े हुवे कुमारावस्था के हुवे तो माता पिता गुरु जी ने यज्ञोपवीत कर दिया था तथा बारह वर्ष के होने पर प्रभू अपने अनुजों के साथ गुरुकुल गए।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button