गुरु के जाल में फंसी बेटियां, अपने ही मां-बाप पर लगा रही हैं संगीन आरोप

हाल ही में एक बड़ी ही अजीब घटना का खुलासा हुआ है, मुंबई की दो सगी बहनें अपने माता पिता पर बेहद संगीन आरोप लगा रही है। यह ये दोनों बहने ना तो अपने मां पिता के साथ रहना चाहती हैं और ना ही घर जाना चाहती हैं। इनके माता पिता का कहना है कि उनकी बेटियां एक गुरु के सम्मोहन जाल में बुरी तरह फंस गयी है जिसकी वजह से वो ऐसा सोचने लगी है। इतना ही नहीं इन दोनों बहनों ने मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में हाथ में तख्तियां लेकर मदद की गुहार भी लगाई।

गुरु के जाल में फंसी बेटियां, अपने ही मां-बाप पर लगा रही हैं संगीन आरोपयह दोनों बहनें दिसंबर 2016 से ही अपने मां बाप से अलग रह रही हैं। 23 वर्षीय बड़ी बहन कानून की छात्रा है और 21 वर्षीय छोटी बहन आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रही है। इन दो बहनों के पिता सीए हैं। पुलिस के मुताबिक दिसंबर 2016 में ये दोनों तब सुर्खियों मे आई जब इसने पुलिस के पास जाकर ये खुलासा किया कि उन्हें मम्मी पापा ने कैद कर रखा है। शिफु संस्कृति नामक संस्था के मुखिया सुनील कुलकुर्णी ने इन दोनों बहनों की मदद की थी।

इन दो बहनों के माता पिता ने शिफु संस्कृति और उसके संचालक के खिलाफ सुनील कुलकर्णी पर जो आरोप लगाए उसे बॉम्बे कोर्ट ने संजीदगी से लिया है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सुनील कुलकर्णी के खिलाफ मामला दर्ज कर और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन सुनील की गिरफ्तारी से ये दो बहनें हैरान हैं और बेहद गुस्से में भी हैं। इनका कहना है कि असली गुनहगार तो उसके मां बाप हैं और पुलिस सुनील कुलकर्णी को पकड़ रही है जिसने उनकी मदद की।

दोनों बहनें अब भी अपने दावे पर अड़ी हैं और अपने माता पिता पर संगीन आरोप लगा रही हैं, दोनो बहनें अपने माता पिता के साथ नहीं रहना चाहती हैं दोनों बहनें बालिग है। घटना के समय पुलिस इन दोनो बहनों के साथ थी, लेकिन जब मां बाप और बेटियों का झगड़ा बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा तो कहानी का रुख ही पलट गया। लडकियों के मां पिता का कहना है कि उनकी बेटियां जब से शिफु संस्कृति के फेसबुक पेज से जुड़ी तब से ही मामला बिगड़ता गया।

उनका आरोप है कि सुनील कुलकर्णी के संपर्क में आने के बाद से उनकी बेटियों का पढ़ाई से ध्यान हट गया और वो काम के बहाने अंजान लोगों से मिलने जुलने लगीं। उनका तो ये भी कहना था कि वो जब बेटियों का पता करते हुए शिफु संस्कृति के ठिकाने पर पहुंचे तो युवक युवतियों को शराब के नशे में आपत्तिजनक हालत में देखा। इन दो बहनों के मां बाप का आरोप है कि उनकी बेटियां एक ऐसे गुरु के बहकावे में फंस गई हैं जिसने दोनों पर सम्मोहन का जादू कर दिया है। वो इन दोनों बहनों से ड्रग्स के धंधे से लेकर जिस्मफरोशी तक करवाता है।

 
Back to top button