राजस्थान में गर्मी से हो रहा हाल-बेहाल, चल रही है तेज़ लू

जयपुर। राजस्थान में बुधवार को गर्मी के तेवर पहले से अधिक तीखे हो गए। तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर अाया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी के तीखे तेवर पिछले तीन दिन से बरकरार है।राजस्थान में गर्मी से हो रहा हाल-बेहाल, चल रही है तेज़ लू

प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक तक पहुंच गया। प्रदेश में सबसे अधिक गर्म बूंदी रहा,यहां का तापमान 46.33 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार को बूंदी का तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था। इसी तरह कोटा का तापमान 46.23 डिग्री,सवाई माधोपुर का तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। सीमावर्ती जिले बाड़मेर और जोधपुर का तापमान 45 डिग्री,जयपुर एवं धौलपुर का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया।

चित्तोडगढ़ में 44.6 डिग्री,चूरू का तापमान 43.43 डिग्री,दौसा का तापमान 45 डिग्री, झालावाड़ का तापमान 44.7 डिग्री,करौली में 44 डिग्री,जैसलमेर का तापमान 43 डिग्री,बीकानेर का तापमान 43.30 डिग्री,फलौदी का तापमान 43.29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 8 जिलों में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रहा,वहीं शेष जिलों में भी तापमान में अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार रेगिस्तान सहित अधिक गर्मी वाले क्षेत्रों में आगामी दिनों में तापमान पहले की अपेक्षा थोड़ा और अधिक बढ़ेगा ।अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।  

Back to top button