शिवराज ने किया बड़ा ऐलान- गर्भवती श्रमिक महिलाओं को मिलेंगे 4 हजार रुपए

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा है कि राज्य सरकार श्रमिक महिलाओं को पोषण आहार के लिए चार हजार रुपए देगी।

शिवराज ने किया बड़ा ऐलान- गर्भवती श्रमिक महिलाओं को मिलेंगे 4 हजार रुपएअप्रैल से एक योजना शुरू की जाएगी, जिसमें गर्भवती श्रमिक महिलाओं को छह महीने से बाद से प्रसव तक के बीच चार हजार रुपए पौष्टिक आहार के लिए दिए जाएंगे। वहीं प्रसव के बाद 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।

यह बात उन्होंने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास में समाज के विभिन्न् वर्गों से शुभकामनाएं लेने के बाद कही।

उन्होंने कहा कि कोई मजदूर बिना जमीन और बिना आवास के नहीं रहेगा। सोमवार को समाज के विभिन्न् वर्गों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उधर, भाजपा ने भी सीएम का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया और मंडल स्तर तक विभिन्न् कार्यक्रम आयोजित किए।

Back to top button