हरीश रावत ने केदारनाथ में भगवान शिव को पर्यटन प्रोडक्ट बताते हुए कही ये बड़ी बात

देहरादून: गुनयाल गांव में आयोजित जन लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि केदारनाथ में भाजपा भगवान शिव को पर्यटन प्रोडक्ट के रूप में पेश कर रही है। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। हरीश रावत ने केदारनाथ में भगवान शिव को पर्यटन प्रोडक्ट बताते हुए कही ये बड़ी बात

उन्होंने कहा कि केदारनाथ में भगवान शिव जीवांत रूप में विद्यमान हैं। इसके बावजूद भाजपा केदारनाथ भगवान को पर्यटन प्रोडक्ट के रूप में पेश कर रही है। वहां भगवान केदारनाथ भगवान के लेजर शो में शिव तांडव दिखाने जा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।                              

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उनके समय के विकास कार्यो को राजनीतिक ईष्या के कारण ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है। कहा कि नगर निकाय चुनाव की तिथि स्थगित करने में भी भाजपा की साजिश है। चुनाव आयोग का कोर्ट में जाने से ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा।

 
Back to top button