दिव्यांका के घर पर खुशियों ने दी दस्तक, सोशल मीडिया पर साझा की ये तस्वीर…

टीवी की जानी मानी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती है। बता दें कि पिछले दिनों ही दिव्यांका को लेकर खबर आई थी कि वह मां बनने वाली है, लेकिन तब दिव्यांका ने इस खबर को गलत बताया था। बता दें कि अब दिव्यांका ने अपने मां बनने की खबर की घोषणा खुद कर रही है।दिव्यांका के घर पर खुशियों ने दी दस्तक, सोशल मीडिया पर साझा की ये तस्वीर...

दिव्यांका ने खुलकर इस बारे में अभी भी कुछ नहीं कहा है, लेकिन कुछ घंटे पहले ही दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसे वीडियो को साझा किया है जिससे साबित हो जाता है कि दिव्यांका और विवेक दहिया जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी दे सकते है। दरअसल दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिस वीडियो को साझा किया है, उसमें उनके पति विवेक और कुछ दोस्त भी नजर आ रहे है और सभी के हाथों में बच्चों से जुड़ी हुई कोई ना कोई चीज दिख रही है। इस वीडियो को साझा करने के साथ-साथ दिव्यांका ने लिखा है कि, ‘बेबी ऑन द वे’। वीडियो में विवेक के हाथों में दूध की बॉटल नजर आ रही है तो वहीं दिव्यांका के हाथों में आइस कैंडी नजर आ रही है।

इस वीडियो को देखकर हर कोई उत्सुक हो गया लेकिन इस उत्सुकता को दिव्यांका के पति विवेक ने जल्द ही खत्म भी कर दिया। विवेक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा करके इस बात की जानकारी दी है कि दिव्यांका प्रेग्नेंट नहीं है। दरअसल दिवेक अपने खास दोस्त किरण और नेहा के बेबी शॉवर पार्टी में गए थे और ये वीडियो इस पार्टी का ही है।

बता दें कि दिव्यांका इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें‘ में नजर आती है। इसी सीरियल के सेट पर उनकी मुलाकात विवेक से हुई थी। साल 2016 में दिव्यांका और विवेक शादी के बंधन में बंधे थे। वैसे आपको दिव्यांका द्वारा साझा किया गया वीडियो कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।

Back to top button