शेयरिंग कैब में 23 साल की महिला के साथ हुआ गैंगरेप, पढ़े पूरी ख़बर

बीती रात नोएडा की एक महिला ने शेयरिंग कैब बुक की। महिला को नोएडा से फिरोजाबाद जाना था। महिला के अलावा उस कैब में तीन लोग और सवार थे। आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ कैब में बैठे बाकी लोगों ने गैंगरेप किया। महिला की उम्र 23 साल है। पुलिस ने बताया कि गैंग रेप करने के बाद महिला को आरोपियों ने एत्मादपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि महिला ने एत्मादपुर पुलिस स्टेशन में आज सुबह शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।


आगरा पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि महिला मंगलवार रात करीब 8:30 बजे नोएडा सेक्टर 37 से शेयरिंग कैब में सवार हुई थी। कैब नोएडा से फिरोजाबाद जा रही थी। महिला ने बताया कि टैक्सी में सवार तीन लोगों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद कैब में बैठे लोगों ने महिला को एत्मादपुर में छोड़ दिया। एत्मादपुर से महिला ऑटो रिक्शा से फिरोजाबाद पहुंची।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह महिला एत्मादपुर थाने आई और शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कैब को ट्रैक कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। कैब को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

Back to top button