महाकवि नीरज का पार्थिव शरीर आगरा पहुँचा, आज अलीगढ़ में अंतिम संस्कार

आगरा। महाकवि नीरज का पार्थिव शरीर दिल्ली से आज यहां ताजनगरी आगरा पहुंचा। महाकवि नीरज का शव उनकी पत्नी स्व. मनोरमा के सरस्वतीनगर के निवास पर रखा गया है।महाकवि नीरज का पार्थिव शरीर आगरा पहुँचा, आज अलीगढ़ में अंतिम संस्कार

उनके घर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा है। सुरेंद्र शर्मा, अशोक चक्रधर, अरुण जैमनी आदि बड़े कवि भी यहां पहुंचेंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी यहां पहुंच रहे हैं। इसके बाद 11 बजे उनके शव को पुष्पसज्जित रथ से हाईवे तक ले जाया जाएगा। रथ पर नीरज जी के चित्र के साथ उनकी रचनाओं की पंक्तियां लिखी गई हैं। इस दौरान उनके स्वयं गाये गीत रथ में गूंजते रहेंगे।

नीरज जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे कुमार विस्वास ने कहा कि नीरज जी का जाना एक पुल का गिरना है। उन्होंने हर कण्ठ पर राज किया। जवाहर लाल नेहरू, अटल विहारी वाजपेयी ने उनके गीत गुनगुनाये तो देव आनंद, राज कपूर उनके गीत पर थिरके। कुमार विश्वास ने बताया कि जब नीरज जी 82 साल की उम्र में बीमार पड़े थे,  तो उन्होंने कहा था कि मैंने ज्योतिषीय गणना कर ली है।

100 वर्ष तक जीवित रहूंगा। हर बाद वो अपना गीत सुनकर काल के दूत को लौटा देते थे। परसों कोई ऐसा काल का दूत आया जो संवेदनहीन था। अलीगढ़ में महाकवि ‘नीरज’ का आज अंतिम संस्कार होगा। अलीगढ़ जिले के पैतृक गांव में आज दिन में करीब दो बजे से नुमाइश मैदान उनके पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि दी जाएगी। इसके बाद उनके पैतृक गांव में करीब चार बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। 

Back to top button