बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को भारी पड़ी ये गलती, घर वापसी का लिया फैसला

करीब तीन साल अमेरिकी टेलीविजन और हॉलीवुड फिल्मों को देने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड का रुख कर रही हैं। उनके अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के चौथे सीजन को हरी झंडी नहीं मिली है और निर्माताओं ने प्रियंका की’ एलेक्स पैरिश’ के लीड रोल वाली कहानी को खत्म करने का फैसला लिया है।बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को भारी पड़ी ये गलती, घर वापसी का लिया फैसला

इस गुजरे वर्षों में बॉलीवुड रेस में प्रियंका पिछड़ चुकी हैं और वह अब वापसी के लिए कमर कस रही हैं। उनकी आखिरी फिल्में ‘जय गंगाजल’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ 2015 में आई थीं। प्रियंका अब 2019 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म ‘भारत’ से कमबैक के लिए तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने बॉलीवुड पर पूरा ध्यान देने का फैसला कर लिया है और ब्रिटेन में रॉयल शादी से लौटने के बाद पूरी तरह से यहीं ध्यान देंगी। 

इस बीच प्रियंका अपने प्रोडक्शन हाउस को भी विस्तार देने की योजना पर काम कर रही हैं। तीन साल से उनकी कंपनी क्षेत्रीय फिल्में बना रही हैं मगर किसी बॉलीवुड प्रोडक्शन में हाथ नहीं डाला है। 35 वर्ष की हो चुकीं प्रियंका अब मैच्योर भूमिकाओं की तलाश में हैं। 

प्रियंका अब आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और दिशा पाटनी जैसी हीरोइनों से मुकाबला नहीं कर सकतीं और न ही कॉलेज वाली प्रेम कहानियां उन पर जचेंगी। अतः उन्होंने मैनेजरों से कहा है कि बॉलीवुड में उनके योग्य फिल्मों की तलाश की जाए। निर्देशक अली अब्बास जफर की ‘भारत’ समेत उनकी दो फिल्मों की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं, जिनके बारे में अपुष्ट सूत्र कह रहे हैं कि प्रियंका ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

इनमें से प्रियंका की पहली फिल्म ‘मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ’ की डायरेक्टर शोनाली बोस की है, जिसमें प्रियंका के साथ अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। दोनों एक बीमार किशोरवय लड़की के माता-पिता बनेंगे। लड़की का रोल ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ वाली कश्मीरी नायिका जायरा वसीम करेंगी। फिल्म एक रीयल किशोरी की कहानी से प्रेरित है। स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। यह कंटेंट फिल्म होगी।

प्रियंका अपने कमबैक में स्टार वाली इमेज को बिल्कुल हल्का नहीं पड़ने देना चाहतीं। अतः उनकी योजना मसाला और फार्मूला फिल्मों की है। वह बड़े सितारों के साथ काम करना चाहती हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका ने निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन को उनकी सुपरहीरो फ्रेंचाइजी फिल्म ‘कृष-4’ के लिए हां कह दिया है। रोशन की स्क्रिप्ट तैयार है और वह बेटे ऋतिक की डेट्स का इंतजार कर रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म में प्रियंका का ‘कृष’ की पत्नी वाला रोल बरकरार रहेगा। 

Back to top button