ग्रहों की चाल बदलने से बन रहे योग से पीओके को भारत छद्म युद्ध से हासिल करेगा: ज्योतिष

चार दिन के अंदर ही तीन ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं। इन ग्रहों के चाल बदलने का असर पूरे विश्व में देखने को मिलेगा। वहीं भारत के लिए ग्रहों की चाल बदलना शुभ है, क्योंकि ग्रहों की चाल बदलने से बन रहे योग पाकिस्तान के तीन टुकड़े करेंगे।

इनमें से एक भाग पीओके भारत में फिर से शामिल हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि पीओके को भारत बिना किसी युद्ध के या छद्म युद्ध के साथ हासिल कर सकता है।

ज्योतिषचार्य सतीश सोनी के अनुसार दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, ऐसे में 6 ग्रहों का एक साथ वक्री (उल्टी चाल चलना) यह दुनिया के लिए शुभ संकेत नहीं है।

शनि की ज्योतिषशास्त्र में बड़ी भूमिका रहती है, शनि की चाल परिवर्तन करना दुनिया में उथल-पुथल लाने वाला होता है। शनिग्रह 11 मई को मकर राशि में वक्री हो गए हैं।

वहीं 13 मई को सुख और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले शुक्र वक्री हो गए। वहीं कुछ दिन बाद 18 जून को बुधग्रह वृषभ राशि में वक्री रहेंगे। वहीं गुरु ग्रह भी 14 मई से मकर राशि में वक्री हो जाएंगे। वहीं राहू और केतु भी वक्री हैं।

6 ग्रहों के वक्री होने से अवस्था में होने से प्राकृतिक आपदाओं के साथ भूस्खलन, भूकंप जैसी समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है।

वहीं इसका असर पाकिस्तान पर भी पड़ेगा। पाकिस्तान में जबरदस्त उठापटक होगी, जिसके साथ ही भारत पीओके पर फिर से कब्जा हासिल करेगा।

साथ ही पाकिस्तान का एक ओर बड़ा हिस्सा टूटकर अलग होने की प्रबल संभावना बन रही है। साथ ही संभावना है कि भारत बिना किसी युद्ध अथवा किसी छोटे युद्ध के पीओके को हासिल कर ले।

Back to top button