27 साल पहले फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकी दामिनी, अब दिखती हैं कुछ ऐसी

बॉलीवुड में एक से एक ऐसी एक्ट्रेस हुई जिन्हने भारतीय सिनेमा को एक नयी पहचान दी है| अपनी एक्टिंग से लोगो के दिलो में आज तक बसी हुई है| आज हम बात कर रहे है बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो आज है फिल्मी परदे से काफी दूर|

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकार मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने फिल्मी करियर में ‘हीरो’, ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘घातक’, ‘शहंशाह’, ‘तूफान’, ‘दिलवाला’, ‘आंधी-तूफान’ जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं| लेकिन मीनाक्षी ने फिल्मी दुनिया को बहुत जल्दी अलविदा कह दिया|

मिनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 16 नवंबर 1963 को सिंदरी (झारखंड) में हुआ था| उनका असली नाम ‘शशिकला शेषाद्रि’ है| मीनाक्षी क्लासिकल डांस की 4 विधाओं भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कत्थक और ओडिसी में पारंगत हैं|

मीनाक्षी ने 1981 मात्र 17 साल की उम्र में ‘Eve’s वीकली मिस इंडिया’ का खिताब जीतकर उसी साल टोक्यो (जापान) में हुए ‘मिस इंटरनेशनल’ कांटेस्ट के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया|

बड़ा खुलासा: छप गए थे सलमान की शादी के कार्ड, मगर आ गया था ये भूचाल

सनी देओल और मिनाक्षी स्टारर फिल्म ” घायल ” की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को फिल्म की एक्ट्रेस यानि मिनाक्षी कसे प्यार हो गया| जब राजकुमार ने मिनाक्षी को अपने प्यार का इजहार किया तो उन्होंने मन कर दिए और तबे उनका फिल्मी करियर डामाडोल हो गया|

मीनाक्षी ने इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर के साथ साल 1995 को शादी कर ली| वह दोनों एक दूसरे को एक पार्टी के दौरान मिले थे और दोनों ने चुपचुप तरीके से शादी रचा ली|

शादी के कुछ समय बाद मिनाक्षी और उनके पति टेक्सास शिफ्ट हो गई| वो इन दिनों टेक्सास के प्लानों शहर में रहती हैं और वहां डांस भी सीखती हैं|

मीनाक्षी ने अपने करियर में ऋषि कपूर राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, सनी देओल, और विनोद खन्ना जैसे बड़े       स्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम किया|

Back to top button