गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर डॉक्टरों के निरीक्षण में, स्वास्थ्य स्थिर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है। गौरतलब है कि, उन्हें हल्के अग्न्याशय संबंधी बीमारी की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार अब उनकी स्थिति सामान्य है।

गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर डॉक्टरों के निरीक्षण में, स्वास्थ्य स्थिर

आपको बता दें कि मुंबई के लीलावती अस्पताल में ओंकोलोजिस्ट (कर्क रोग विशेषज्ञ) पी. जगन्नाथ के निरीक्षण में उनका इलाज चल रहा था। पर्रिकर की हालत अब सुधर रही है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कल भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच का भी आनंद लिया। फिलहाल वे लिक्विड डायट पर हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री पर्रिकर मुंबई अस्पताल में कई टेस्ट के दौर से गुजर रहे हैं साथ ही यह भी कहा कि उनके डिस्चार्ज का फैसला बाद में लिया जाएगा।

पीएनबी घोटाले को लेकर कांग्रेस-BJP के बीच छिड़ी जंग

बता दें कि पर्रीकर को शुरू में गोवा मेडिकल कॉलेज पणजी में भर्ती कराया गया था, बाद में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। अग्नाशय से जुड़ी बीमारी पेट से संबंधित होती है। इसमें पेट के अंदर स्थित उपरी भाग के एक ग्रंथि में सूजन आ जाता है जिसके बाद स्वास्थ्य समस्या आ जाती है। बता दें कि, अग्न्याशय का काम शरीर में ऐसे हॉर्मोन्स और एंजाइम पैदा करना है जो पाचन क्रिया और रक्त शर्करा मेटाबोलिज्म में मदद करते हैं।

Back to top button