लड़कियों के पीरियड्स आने पर, उनके ब्वॉयफ्रेंड के मन में आते है ऐसे सवाल

 वैसे तो हर रिलेशनशिप में लोग अपने पार्टनर से सारी बातें शेयर करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड से कहने या उनके सामने ऐसी बातें करने से भी शर्माती हैं। दरअसल, जब लड़कियों का पीरियड टाइम चलता है तो वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से इस बारे में खुल कर बात नहीं कर पाती है। पीरियड्स एक नेचुरल चीज है। हर लड़की को इस दौर से गुजरना पड़ता ह, लेकिन क्या आपको पता है कि इस दौरान लड़को के मन में कितने सवाल उठते है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में बताने जा रहें है जो पीरियड्स के दौरान आपके लड़कों के मन में चलते हैं।

पीरियड्स लड़कियों के लेकिन क्यों उठतें हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड के मन में ये सवाल जानें!!!

तुम इन दिनों नहाती कैसे हो? दिक्‍कत होती होगी?

उनके मन में सवाल उठता है कि लड़कियां इन दिनों जब नहाती होंगी तो क्राइम सीन की तरह हर जगह ब्‍लड ही ब्‍लड तो नहीं दिखता होगा। वो मन ही मन सोचते हैं कि इतना खून इनके शरीर में आता कहां से है।

पीरियड्स के दौरान चॉकलेट वाकई में फायदेमंद होती है?

लड़के कभी-कभी सोचते हैं कि क्‍या लड़कियां वाकई में इन दिनों में चॉकलेट खाकर अच्‍छा महसूस करती हैं या ये सिर्फ इनका कुछ अलग खाने का तरीका होता है। और अगर ऐसा है तो क्‍यूं है।

कैसे पता चलता है कि पीरियड्स शुरू हो गए हैं?

लड़के सोचते हैं कि लड़कियों को कितना बुरा महसूस होता होगा जब उनकी योनि से ब्‍लड़ आने लगता होगा और हर पल उन्‍हें इसके बारे में ही सोचना पड़ता होगा। क्‍या वो दिन में दस बार सिर्फ इसे ही चेक करने जाती हैं या पहले से पैड लगा लेती हैं।

क्‍या हर समय ये महसूस होता है?

लड़कों को लगता है कि पीरियड्स के दौरान लड़कियों के मन में हर समय सिर्फ पीरियड्स और पैड की बात ही रहती होगी। ऐसे में वो बाकी के काम कैसे कर पाती हैं।

Back to top button