अकेली लड़की, किराए का कमरा, शराब और कटी गर्दन, नज़ारा देख पुलिसवालों के छूट गए पसीने
लखनऊ – मामला यूपी के कानपुर का है, जिसे देखकर आम लोगों के साथ साथ पुलिस भी हैरान है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक महिला अपने पति से दूर किराए पर कमरा लेकर रहती थी। बीती गुरुवार को उससे कमरे का दरवाजा जब खोला गया तो महिला का खून से सनी हुई लाश मिली। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिसा और उसका पति मौके पर पहुच गए। लेकिन, इसके बाद जो खुलासा हुआ वो जानकर पुलिस और उसके पति के पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई।
दरअसल, कानपुर के पुरानी बस्ती धोबिन पुलिया निवासी विकास सिंह के मकान में 33 वर्षिय महिला जिसका नाम बीना देवी था किराये पर रहती थी। महिला के कमरे में अक्सर आस पास के कुछ लोग आते जाते रहते थे। गुरुवार को सुनील नाम के एक शख्स ने सुबह करीब आठ बजे उसके कमरे का दरवाजा खोला तो उसे खून से लथपथ बिना की लाश मिली। सुनील ने यह जानकारी पुलिस को दी। क्योंकि, मामला मर्डर का था इसलिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने इस बात की पुष्टी कर दी कि बिना का गला 90 फीसदी तक काटा जा चुका है।
पुलिस को जांच के दौरान कमरे से शराब की कई बोतलें मिली। अपनी पत्नी की हत्या की बात सुनकर मूसानगर घाटमपुर निवासी रामबाबू भी वहां पहुंचा। रामबाबू ने पुलिस को बताया कि बीना का पिंटू करिया नाम के शख्स के साथ अफेयर चल रहा था, इसलिए वह यहां किराये के घर में रहती थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने पिंटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इस हत्या कांड से पर्दा उठा जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। पिंटू ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बिना से अपने संबंध होने की बात मान ली।
पिंटू ने हत्या की वजह बिना का पड़ोस में ही रहने वाले एक अन्य व्यक्ति से संबंध बताया। पिंटू के मुताबिक, बिना उससे नहीं मिलती थी और इसी बात से नाराज़ होकर उसने उसकी हत्या कर दी। पिंटू के मुताबिक, उसके बुधवार देर रात को बिना के कमरे में घुसकर चाकू से उसका गला रेत दिया। बिना के मायके वालों ने भी यह कहा की पति से विवाद की असल वजह बिना का कई लड़कों और मर्दों के साथ अफेयर था। पुलिस की पूछताछ में भी यह बात सामने आई कि महिला का संपर्क कई युवकों से था, जो उसके साथ बैठकर शराब भी पीते थे। फिलहाल मामले ने पिंटू के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।