करियर में तरक्की पाने के लिए अपनाए ये आसान फेंगशुई टिप्स, जानें क्या

फेंगशुई प्राचीन चीनी परंपरा है। जो पांच तत्व-पृथ्वी, जल, धातु, लकड़ी और अग्नि  से मिलकर बनी है। जो आस- पास के वातावरण के साथ सामंजस्य और तालमेल बिठाने में मदद करती है। समय के साथ -साथ फेंगशुई चीजों का प्रयोग आज कल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 

व्यवस्थित चीजें सुख- समृद्धि को आकर्षित करती है। फेंगशुई के अनुसार घर में रखी चीजें को व्यवस्थित करना सुख- समृद्धि को अपनी ओर आकर्षित करना है।

एक ऐसा ऑफिस जहां काम करने की डेस्क पर सभी चीजें ठीक ढंग से रखी हो तो उस जगह काम करने वाले कर्मचारी की कार्यक्षमता बढ़ जाती है। वर्क डेस्क पर रखा अधिक सामान मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकता है। फेंगशुई के अनुसार अपने आस -पास रखी अनावश्यक चीजों को हटा दें। ताकि आप जिन चीजों को प्यार करते हैं उन पर अधिक ध्यान दे सकें।

फर्नीचर को व्यवस्थित करें-  घर में रखे फर्नीचर को व्यवस्थित करें। अव्यवस्थित तरीके से रखा हुआ फर्नीचर घर के अंदर आने वाली ऊर्जा को बाधित कर सकता है। फेंगशुई के अनुसार दरवाजे की ओर पैर करके न सोएं। ऐसा करने से अशुभ स्थिति पैदा होती है। 

मिरर – मिरर घर में ऊर्जा लाते हैं लेकिन गलत जगह रखा मिरर आपके लिए कई बार परेशानी लेकर भी आ सकता है। बेड के सामने लगा मिरर बेचैनी पैदा कर सकता है। 

इनडोर प्लांट-  ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए इनडोर प्लांट लगाने चाहिए। ऐसा करने से ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा अंदर प्रवेश करती है। जो आपके आस- पास के माहौल को हल्का बना देती है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button