संगम नगरी में गंगा और यमुना ने धारण किया रौद्र रुप, घरों में कैद हुए लोग

इलाहाबादः संगम नगरी इलाहाबाद में गंगा और यमुना ने रौद्र रुप धारण कर लिया है, जिससे हजारों घर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। इतना ही नहीं प्राचीन हनुमान मंदिर भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया है और गंगा की तेज लहरों की चपेट से मंदिर की दीवार भी गिर गई है।

संगम नगरी में दोनों नदियों का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। गंगा जहां खतरे के निशान को पार करने के करीब पहुंच गई है वही यमुना भी डेंजर लेवल को पार करने को बेकरार है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर से कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके में सबसे ज्यादा परेशानी बीमार बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। घर में बाढ़ के पानी के साथ-साथ जीव जंतु भी घुस रहे हैं।

बाढ़ से घिरे हुए लोगों को प्रशासन की तरफ से अस्थायी रुप से आसपास के स्कूलों में शरण दी गई है। गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग दहशत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। साथ ही तेज हवा के कारण नदियों में उठ रही एक फीट से उंची लहरों को देखकर भी लोग घबराएं हुए हैं। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। 
Back to top button