Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है, क्या है इनके फीचर्स

 Samsung ने इस साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10, S10e और S10+ लॉन्च किए हैं। कंपनी अपने Galaxy Note सीरीज के अगले स्मार्टफोन Galaxy Note 10 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी हाल ही में आई एक लीक से मिली है। Galaxy Note सीरीज को Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों फ्लैगशिप डिवाइस को अपने पिछले सभी फ्लैगशिप डिवाइस के मुकाबले ज्यादा बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy Note 10 Pro का डिस्प्ले के मुकाबले बड़ा दिया जा सकता है। इस लीक में इस बात की जानकारी भी मिली है कि Galaxy S10 5G की तरह ही Galaxy Note 10 सीरीज को भी 5G फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन को SM-N971 और SM-N976 के नाम से सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए गए हैं। आइए, जानते हैं इस फ्लैगशिप डिवाइस के फीचर्स के बारे में

Galaxy Note 10 सीरीज के संभावित फीचर्स
Samsung अपने इन दोनों फ्लैगशिप डिवाइस में एक जैसे फीचर्स दे सकता है। Galaxy Note 10 को 6.28 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Galaxy Note 10 Pro को ज्यादा बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Note 10 Pro में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों ही फ्लैगशिप डिवाइस 5G नेटवर्क को सपोर्ट कर सकते हैं। इन दोनों ही फ्लैगशिप डिवाइस के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इन दोनों डिवाइस को 8 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
Galaxy Note 10 सीरीज में भी Galaxy Note 9 की तरह ही S Pen stylus दिया जा सकता है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Exynos 9820 एसओसी प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन 12GB रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसके फ्रंट में भी दो सेल्फी कैमरे दिए जा सकते हैं जिसमें एक ToF हो सकता है।
Back to top button