2 अगस्त की रात से इन 4 राशि वालों पर माँ लक्ष्मी की जमकर बरसेगी कृपा, होगा अपार धन लाभ

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज गुरुवार 2 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। 

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। इसके बावजूद नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटा या नजदीक का प्रयास होगा, लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। आज बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज ताजगीपूर्ण सुबह के साथ दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों में कमी नहीं रहेगी। सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। किसी सामूहिक गतिविधि की लीडरशिप करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अन्य लोगों के साथ कॉन्फिडेंस से पेश आएंगे। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें। मन चिंतित रह सकता है ताजगी एवं स्फूर्ति के कारण आप स्वस्थता अनुभव कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कही घूमने का प्लान बना सकते हैं। बेकार की बातों में बहस न करें। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं इसीलिए अधिक मेहनत करें। कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा, लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे। किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो संभव है। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। लंबित कार्य बन सकते हैं। प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है। सभी सहयोगी होंगे। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव का होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में सफल रहेंगे। आपके शारीरिक और मानसिक रोग दूर हो जाएंगे। आपके जीवन में नई खुशियों का आगमन होगा। अपने परिवार के पुराने कर्ज को आप चुकाने में सफल होंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको भारी धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। कोशिश करने से आप सभी प्रकार की परेशानियों का हल ढूंढने में सक्षम होंगे। अपने परिवार के साथ कहीं घूमने भी आप जा सकते हैं यात्राएं आप लोगों के लिए बेहद सुखद और मजेदार रहेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें।आकस्मिकता से बचने के लिए अनुशासन और निरंतरता पर जोर दें। दिन सामान्य फलकारक है। मनोबल ऊंचा रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। अनावश्यक बोलने से बचें। सेहत के मामले नजरअंदाज न करें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान मिलने के भी आसार हैं। अपनों का साथ बना रहेगा। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी और अगर आपको किसी और से काम कराना भी पड़े तो अंत में उसे एक बार ध्यान से देख जरूर लें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मानसिक चिंताएं हावी हो सकती हैं इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। नए संबंध बनेंगे, जिनसे लाभ होने की भी पूर्ण संभावना है। हो सकता है कि किसी कारण से समय पर भोजन ना मिले। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें और शांति से दिन बिताने का प्रयास करें। आपके कार्यों की तारीफ होगी। ऑफिस में आपका सम्मान बढेगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। करियर की दृष्टि से विशेष योगकारक समय रहेगा। पार्टी या पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है। व्यावसाय ठीक चलेगा। आवास से जुड़ी समस्या आपकी हल होगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आपकी शाम कई जज्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज्यादा आनंद देगी। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना प्रगति का सूचक है। मन में नई उमंगे आएंगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी के लिये प्रयास कर रहे हैं तो प्रयास करें, आपका प्रयास सफल होगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। अपने प्रिय को नजरंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। उत्तेजित होके फैसले करेंगे तो गलती हो जाएगी और गलती हो जाएगी तो मन में घबराहट पैदा हो जाना स्वभाविक है इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा ताकि बचाव का माहौल बना रहे।

बरसात के मौसम में इस दिन विष्णु जी के चरणों में चुपचाप रख आएं ये एक चीज़, हो जाएगे मालामाल

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कार्य क्षेत्र का चयन करने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अपने आहार और जीवनशैली पैटर्न में कुछ आवश्यक बदलाव लाने की आवश्यकता है। महिलाएं मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है। इस स्तर पर पर्याप्त सावधानी आपको बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद कर सकती है जो अन्यथा विकसित हो सकती है। विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। आज के दिन प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की जरूरत है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका अनुशासन टूट सकता है। पुराने मामले न उठाएं। खर्चा भी ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। आलस्य से कोई काम टल भी सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से बहस या मतभेद होने के योग भी बन रहे हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यवहार में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा। कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। शांति पूर्वक उन लोगों तक अपना सन्देश पहुंचा दें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है।

Back to top button