15 दिसम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: आज से इन राशि वालो के बदलेंगे पुराने दिन, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

★आज का पञ्चाङ्ग★

15 दिसम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: आज से इन राशि वालो के बदलेंगे पुराने दिन, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

आज का दिन मंगलमय हो 15 दिसम्बर दिन शुक्रवार

ऋतु-हेमन्त
माह-पौष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:47
सूर्यास्त-05:13
राहूकाल(अशुभ समय)10:30से 12:00बजे तक।
तिथि-त्रयोदशी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः09:48से11:05तक।

।। आज का राशिफल।।

???? मेष: आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। व्यापर उन्नत होगा।
सुझाव:-आज आप नारियल का भोग मातारानी को लगावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-आसमानी

???? वृष: दिन का प्रारंभ में आज मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है परंतु दोपहर के बाद सावधानी बरतने की जरूरत है आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए, इस बात का ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। शत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहनता बढ़ेगी।
सुझाव:-आज आप शिव परिवार की आराधना करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-धानी

???? मिथुन : आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से कोई सृजनात्मक कार्य सुंदर रूप से संपन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आप धार्मिक परोपकार का कार्य कर सकते हैं।व्यापार सामान्य बना रहेगा।
सुझाव:-आज आप पछियों को दाना जरूर डालें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-स्लेटी

???? कर्क:- आपके आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। स्वजनों के मिलने से मन में खुशी रहेगी। निकट के स्नेहीजनों के यहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रह सकते हैं। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज आप कम्बल का दान या अपने पुराने कपड़ों का दान किसी जरूरतमंद को करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-जामुनी

???? सिंह:-  आज आपका तन-मन , स्वस्थ उत्तम रहेगा। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे।भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगा। आर्थिक लाभ होगा|
सुझाव:-आज आप बादाम व मिश्री का भोग किसी दुर्गा मंदिर में लगवाएँ।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-पर्पल

???? कन्या:- आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहना चाहिए, आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतिएगा।
सुझाव:-आज आप बेसन की मिठाई का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हरा

तुला:- आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़िएगा। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।
सुझाव:-आज आप 3 घी के दीपक जलावें।
राशिरत्न:-हीरा
शुभरंग:-श्वेत

???? वृश्चिक:-आज आपके विदेश में रहने वाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आमोद- प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में महिला मित्र से लाभ होने की संभावना है।
सुझाव:-आज आप गरीब को अन्न दान दें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-हल्का गुलाबी

???? धनु:-आज का दिन शुभ तथा अनुकूल होगा। ऑफिस में साथ काम करने वाले तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन का योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।
सुझाव:-आज चने की दाल दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

???? मकर :-व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के संबंध में दौड़ धूप बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों, संबंधियों से लाभ होगा।
सुझाव:-आज गुड़ का यथा शक्ति दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-फिरोजी

???? कुंभ :-आज  आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। फिर भी शेर-सट्टे से दूर रहिएगा। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं।
सुझाव:-मछलियों को आज चारा डालें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-बादामी

???? मीन:-आज आपको आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेगा। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है। कार्य-सफलता मिलेगी।
सुझाव:-अपने भोजन की थाली से पहिला निवाला गाय के लिए निकालें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-केसरिया

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज पौष माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है।
2 आज प्रदोष व्रत है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

तिभुवन तीनि काल जग माहीं।
भूरिभाग दशरथ सम नाहीं।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि तीनों लोकों में ,तीनों काल में , कहीं भी दसरथ जी के समान कोई भाग्यशाली नहीं है। जिनके पुत्र स्वयं मंगलमूल श्री राम हैं। तो श्री दसरथ जी के बारे में जो कहा जाए व सब कम है।
“अस्तु यह सत्य है एक सच्चे पुत्र के प्रति सच्चा समर्पण महाराज श्री दसरथ जी के जीवन से दर्शित होता है,और एक सच्चे पिता के प्रति एक सच्चे पुत्र का कर्तव्य प्रभू श्री राम के जीवन से दर्शित होता है।”

।।वास्तु टिप।।

पिरामिड आकार का सिध्द मंगल यंत्र घर मे लगाने से वास्तु दोष का शमन होता है।

।। इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
ज्योतिर्विद,वास्तुविद व संगीत मय श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button