पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एलपी शाही का निधन, सीएम ने जताया शोक

मुजफ्फरपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री एलपी शाही का निधन शनिवार की सुबह दिल्ली के एम्स में हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दोपहर में उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से पटना लाया जाएगा। वे मूल रूप से वैशाली जिला के साइन गांव के निवासी थे।पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एलपी शाही का निधन, सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एलपी शाही के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री  ने  अपने  शोक  संदेश  में  कहा  कि वे  एक  प्रख्यात  राजनेता  एवं  प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री  ने  दिवंगत  आत्मा  की  चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियोंएवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य  धारण  करने और शक्ति प्रदान करने की  ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एल पी शाही के निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहरी शोक संवेदना वयक्त की है और अपने शोक संदेश में कहा है कि शाही जी जुझारू सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता एवम कर्मठ राज्य नेता थे। उन्होंने कई महत्वपूण मंत्रालय के मंत्री रहकर देश और समाज की सेवा की। वे हमसब के अभिभावक तुल्य थे। उनके निधन से सामाजिक एवम राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें । राजद सुप्रीमो  लालू प्रसाद के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव ने भी शोक व्यक्त किया है।

Back to top button