फर्रुखाबाद में समस्याओं से परेशान पूर्व सैनिक ने गंगा में शुरू किया जल सत्याग्रह

फर्रुखाबाद। कई लोगों द्वारा लाखों रुपये ठगे जाने और समस्याओं पर अधिकारियों के ध्यान न देने से परेशान होकर पूर्व सैनिक ने सोमवार को पांचालघाट पर गंगा में खड़े होकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। सीओ व अन्य पुलिस कर्मी गंगा किनारे कुछ देर खड़े रहे और वापस लौट गए। फिलहाल वहां सिपाहियों को तैनात कर दिया गया है।फर्रुखाबाद में समस्याओं से परेशान पूर्व सैनिक ने गंगा में शुरू किया जल सत्याग्रह

गांव नौगवां कैंट निवासी पूर्व सैनिक दयाराम ने पिछले दिनों राष्ट्रपति, रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सात सूत्रीय मांगें पूरी न होने पर जल सत्याग्रह करने की घोषणा की थी। उस दौरान अधिकारियों ने उन्हें समझाया था। जिससे दो अप्रैल को प्रस्तावित सत्याग्रह टाल दिया गया था, लेकिन समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे खफा होकर दयाराम दोपहर को पांचालघाट पर गंगा में उतर गए। वह एक हाथ में मोबाइल भी लिये हुए हैं, जिससे बात करते रहे।

BJP के विधायक से व्हाट्सएप पर मांगी गयी 10 लाख की रंगदारी, दुबई से आया फोन

सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस फोर्स लेकर गंगा किनारे पहुंचे। पुलिस अधिकारी कुछ देर तट पर खड़े रहे इसके बाद लौट गए। वहां सिपाहियों को तैनात कर दिया गया। दयाराम ने अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि सेना में सर्विस के दौरान पदोन्नति व सर्विस में की गई अनियमितताओं की जांच की जानी चाहिए। उन्हें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिया जाए।

आंबेडकर नगर निवासी एक महिला के मकान पर कब्जा कर लिया गया। उनसे लाखों रुपये दो भाइयों सहित अन्य लोगों ने ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई भी नहीं की। इसी वजह से वह परेशान हैं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ङ्क्षसह राठौर ने बताया कि पूर्व सैनिक की समस्याओं की जानकारी अधिकारियों को है। इस संबंध में जांच करायी जाएगी। 

Back to top button