पंजाब: पूर्व मंत्री बृज भूपिंदर अकाली दल में शामिल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

जालंधर। शाहकोट उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। सीनियर कांग्रेसी नेता और पूर्व गृह मंत्री बृज भूपिंदर सिंह लाली अपने निवास स्थान पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ शिअद में शामिल हो गए।पंजाब: पूर्व मंत्री बृज भूपिंदर अकाली दल में शामिल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

लाली कांग्रेस की ओर से शाहकोट उपचुनाव में हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया को टिकट देने के खिलाफ थे और टिकट का ऐलान होने के बाद से ही कांग्रेस से दूरी बनाए हुए थे। बृज भूपिंदर सिंह 1992 में कांग्रेस की ओर से शाहकोट से चुनाव जीते थे और तत्कालीन पंजाब की बेअंत सिंह सरकार में गृह मंत्री बने थे।

इस बार भी वह कांग्रेस की टिकट के दावेदारों में शामिल थे। बृज भूपिंदर सिंह ने सुखबीर बादल की तारीफ करते हुए कहा कि अब शिरोमणि अकाली दल मेरा परिवार है। कांग्रेस के लिए जमीनी स्तर पर काम किया, लेकिन दुख है कि मौजूदा कांग्रेसी लीडरशिप ने कद्र नहीं की, इसलिए कांग्रेस को अलविदा कर रहा हूं।

शिअद को दोआबा में मिला बल : सुखबीर

सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल को बृज भूपिंदर सिंह के आने से शाहकोट में ही नहीं पूरे दोआबा में ही बल मिला है।

Back to top button