कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर दी बधाई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यानि रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘उन्हें देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है एवं उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।’ आप सभी को बता दें कि राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में से एक मनमोहन सिंह आज यानि रविवार को 89 साल के हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है, ‘एक दूरदृष्टा। एक समर्पित देशभक्त। अपनी बातों के पक्के। डॉ। मनमोहन सिंह आप ऐसे नेता हैं जिसका वाकई भारत हकदार है।’
वहीं पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, ” डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। कांग्रेस पार्टी एवं पूरे देश को आज एवं प्रतिदिन आपके योगदान पर गर्व होता है। आपने जो कुछ किया, उसके लिए आपको धन्यवाद।” इसी के साथ कांग्रेस ने यह भी कहा है कि, ‘वित्त मंत्री के पद से लेकर प्रधानमंत्री तक, यहां तक कि आज भी, भारत की प्रगति के प्रति सिंह की अटूट प्रतिबद्धता से हर भारतीय को अकल्पनीय लाभ हुआ है।’ वहीं राहुल गाँधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा, ”डॉ। मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। वह निर्भीक एवं प्रतिभाशाली हैं तथा उनमें हमारे देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। मैं उनकी (सिंह) अच्छी सेहत एवं खुशहाली की कामना करता हूं।”
A visionary.
A devoted patriot.
A man of his words.
Dr. Manmohan Singh, you are the leader India truly deserves.#HappyBirthdayDrMMS, the Congress party & the entire nation cherishes you & your immense contributions- today & everyday.Thank you for everything you've done. pic.twitter.com/unY6YTvWss
— Congress (@INCIndia) September 26, 2021
वहीं उनके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं– सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद आदि ने भी सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। आप सभी जानते ही होंगे कि साल 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार के जनक समझे जाने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे।