दिल्ली वक्फ बोर्ड का गठन, आप विधायक अमानतउल्लाह खान को सदस्य नामित किया

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आज दिल्ली वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया और बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष तथा आप विधायक अमानतउल्लाह खान को इसका सदस्य नामित किया। इस तरह की अटकले हैं कि खान एक बार फिर बोर्ड के अध्यक्ष बन सकते हैं। 

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने मंत्री कैलाश गहलौत की मंजूरी से बोर्ड के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की। खान छह महीने तक बोर्ड के लिए अध्यक्ष रहे थे और सितंबर 2016 में अनियमितताओं के आरोपों के बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

Back to top button