बेटे को छोड़ कैमरे में फोकस कर रही थीं करीना कपूर, तभी तैमूर का हो गया ये हाल

इन दिनों करीना कपूर अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं लेकिन फिर भी वो अपने 15 महीने के बेटे तैमूर के लिए समय निकाल लेती हैं. तैमूर इतनी छोटी सी उम्र में ही सेलेब्रिटी बन गया है. अब अगर तैमूर घर से बाहर निकले और मीडिया उसे कवर ना करे ऐसा हो नहीं सकता. तैमूर भी कैमरा देखकर मस्ती के मूड में आ जाता है. तैमूर को पता होता है कैमरे से उसकी फोटो क्लिक हो रही है इसलिए वो कैमरा देखकर खबू पोज़ देता है.  हाल ही में तैमूर का प्ले स्कूल में एडमिशन हुआ है और पहले ही दिन करीना तैमूर को प्ले स्कूल लेकर पहुंची.

पहले ही दिन प्ले स्कूल में गिरे तैमूर 

तैमूर को स्कूल जाते देख मीडिया ने नन्हे तैमूर की शरारतों की वीडियो बनाई और फोटोज क्लिक की. तैमूर को स्कूल के अंदर ले जाने में नैनी और करीना को बहुत मेहनत करनी पड़ी. बच्चों के खेलते देख तैमूर भी खेल के मूड में आगया और स्कूल के अंदर जाने के मूड में नहीं था. जैसे तैसे करीना तैमूर को स्कूल के गेट के अंदर लेकर गई और तभी उनका ध्यान फोटोग्राफर्स पर पढ़ा और तैमूर से उनका ध्यान भटक गया और तैमूर गिर गया. हलाकि तैमूर को चोट नहीं लगी क्योंकि जैसे ही तैमूर गिरा उसे करीना ने उठा लिया.

वीडियो हो रही सोशल मीडिया पर वायरल

तैमूर के प्ले स्कूल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे स्कूल के गेट के अंदर  जाने से पहेल करीना अपने और तैमूर के शूज उतरती हैं और फिर तैमूर का हाथ पकड़कर गेट के अंदर एंट्री करती हैं. तैमूर ने प्ले स्कूल के अंदर जाने में बहुत नखरे किये.  आप इस वीडियो में देख सकते हैं कैसे करीना का ध्यान कैमरा पर है और उन्होंने तैमूर का हाथ छोड़ा और वो गिर गया.

Back to top button