फाइटर प्लेन सुखोई 30MKI में यात्रा करने वाली पहली महिला मंत्री होंगी सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को जोधपुर में भारतीय सेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30एमकेआई में उड़ान भरेंगी। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला मंत्री होंगी। पदभार संभालने के बाद निर्मला लगातार जवानों के बीच पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रही हैं। रक्षा मंत्री का सुखोई में उड़ान भरने का कार्यक्रम पहले पिछले महीने तय किया गया था लेकिन उन्हें हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शिमला जाना पड़ा था। जिसकी वजह से अब वे बुधवार को रूस में बने विमान की यात्रा करेंगी।  उड़ान भरने से पहले सीतारमण का टेस्ट होगा और यात्रा के दौरान उन्हें वायुसैनिकों के लिए निर्धारित जी-सूट पहनना होगा। इससे पहले वे पोकरण में टैंक की सवारी भी कर चुकी है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य का दौरा और बाड़मेर में उत्तरलाई एयर बेस का दौरा कर चुकी हैं। रक्षा मंत्री बनने के बाद सबसे पहले सीतारमण ने जामनगर में भारतीय नौसेना बेस की यात्रा की थी। वहां उन्हें मिग 21 फाइटर प्लेन की जानकारी दी गई थी।

फाइटर प्लेन सुखोई 30MKI में यात्रा करने वाली पहली महिला मंत्री होंगी सीतारमणसुखोई विमान की बात करें तो यह विमान विषम परिस्थितियों में भी दुश्मनों का सामना करने के लिए तैयार रहता है। यह 2600 प्रति घंटा की रफ्तार से तीन हजार किलोमीटर के दायरे में दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है। इस समय भारत के पास 220 सुखोई विमान हैं। 

 
Back to top button