पहले कंडक्टर से दोस्ती, फिर दुष्कर्म से हुई गर्भवती तो कर दी शादी, और फिर दिया धोखा…

होशियारपुर। बस में सफर करने के दौरान युवती की दोस्ती कंडक्टर से हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के बीच संबंध बन गए। इसके कारण युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति नशीले पदार्थों सहित पकड़ा गया और उसे जेल हो गई। इसके बार ससुराल वाले महिला को तंग करने लगे और उसकी बेटी से् भी मारपीट करने लगे। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है।

पहले कंडक्टर से दोस्ती, फिर दुष्कर्म से हुई गर्भवती तो कर दी शादी, और फिर दिया धोखा...पीड़िता के मुताबिक वह गांव खनौड़ा की रहने वाली है। 2012 में बस में सफर करने के दौरान उसकी कंडक्टर से कुछ जान पहचान हो गई। दोनों ने इस दौरान अपने फोन नंबरों का आदान प्रदान किया और फिर उनके बीच घंटों बातचीत होने लगी। यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। इसके कारण वह गर्भवती हो गई।

जब गर्भवती होनेे पर उसने युवक से शादी की बात की तो पहले तो वह मुकर गया, लेकिन बाद में वह शादी के लिए मान गया। 2 जनवरी 2013 को उन्होंने शादी कर ली। कुछ समय बाद उसका पति नशीले पाऊडर के केस में जेल चला गया। इसके बाद ससुरालियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया।

पति ने भी इस हरकत में ससुरालियों का साथ दिया व बाद में उसे रखने से मना कर दिया। उसने उसे तलाक देने को कहा। 4 नवंबर 2013 को उसने अपने मायके में ही बच्ची को जन्म दिया और अब वह उसे व उसकी बच्ची को मारने की धमकियां दे रहे हैं। इसी के चलते गत दिवस भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की व बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

थाना मेहटियाना के एसएचओ प्रमोद ने बताया कि वह अभी तबदील होकर आए हैं। उन्हें मामले की बारे में इनती जानकारी नहीं है। वह जांच करेंगे। जो भी आरोपी पाया गया तो बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button